Animal की ब्लॉकबस्टर सफलता को बॉबी देओल ने क्यों नहीं किया सेलिब्रेट, बोले- वहां बहुत कुछ…

Updated:
विज्ञापन
Animal की ब्लॉकबस्टर सफलता को बॉबी देओल ने क्यों नहीं किया सेलिब्रेट, बोले- वहां बहुत कुछ…

Animal: रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी की एनिमल एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई. मूवी को दर्शकों से खूब प्यार मिला. अबरार के रूप में बॉबी देओल को दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब एक्टर ने खुलासा किया है कि उन्होंने इस फिल्म की सक्सेस को क्यों सेलिब्रेट नहीं किया.

विज्ञापन

Animal: रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म एनिमल साल 2023 की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बनकर उभरी. संदीप रेड्डी वांगा की ओर से निर्देशित यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी और इसने दुनिया भर में 900 करोड़ से अधिक की कमाई की. फिल्म में बॉबी देओल ने खतरनाक विलेन अबरार की भूमिका निभाई थी. उनकी एक्टिंग दर्शकों के बीच हिट रही थी. अब एक्टर ने बताया कि उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म की सक्सेस को क्यों एंजॉय नहीं किया.

एनिमल की सफलता को क्यों बॉबी देओल ने नहीं किया सेलिब्रेट

बॉबी देओल ने खुलासा किया कि उन्होंने एनिमल की शूटिंग शुरू करने के लिए 1.5 साल का इंतजार किया था. हालांकि रिलीज के बाद उनकी सास का निधन हो गया था. जिस वजह से एक्टर ने सक्सेस को सेलिब्रेट न करने का फैसला लिया. ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ एक इंटरव्यू में, बॉबी ने कहानी शेयर किया कि कैसे ‘एनिमल’ निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इस भूमिका के लिए उनसे संपर्क किया.

बॉबी देओल को कैसे मिली फिल्म एनिमल

बॉबी देओल ने याद करते हुए कहा, “मुझे उनसे एक मैसेज मिला. उन्होंने अपना परिचय दिया और मुझसे कहा कि वह एक फिल्म के लिए मुझसे मिलना चाहते हैं. मैंने सोचा, ‘क्या यह सचमुच वही है?’ मैंने फोन किया और मीटिंग अरेंज की. उन्होंने मुझे मेरी ही एक तस्वीर दिखाई और कहा, ‘मैं तुम्हें कास्ट करना चाहता हूं क्योंकि मुझे तुम्हारी यह एक्सप्रेशन पसंद है.’

अबरार के किरदार के लिए क्यों नर्वस थे बॉबी देओल

एनिमल में जहां अबरार बोल और सुन नहीं सकता था. ऐसे में किरदार को निभाने पर बॉबी ने कहा, “मैं अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर कुछ करना चाहता था. जब संदीप ने मुझे बताया कि मेरा किरदार मूक होगा, तो मैंने सोचा, लेकिन मेरी आवाज ही मेरी ताकत है. फिर भी मैंने इसे करने का फैसला किया और ये फिल्म और मेरा कैरेक्टर जबरदस्त हिट निकला.

एनिमल की शूटिंग के दौरान बॉबी देओल को होती थी कौन सी चिंता

बॉबी देओल ने ‘एनिमल’ फिल्म की शूटिंग से पहले लंबे इंतजार के दौरान अपनी असुरक्षाओं पर भी चर्चा की. उन्होंने खुलासा किया, “मैंने फिल्म की शूटिंग के लिए 1.5 साल इंतजार किया. फिल्म 3.5 घंटे लंबी है, इसलिए वे रणबीर के साथ लंबे समय से शूटिंग कर रहे थे और उस टाइम, मैं सोचता था, क्या वे अपना मन बदलने जा रहे हैं? वे अचानक कह देंगे कि उन्हें मेरी जरुरत नहीं है? ये विचार मेरे दिमाग में आए, लेकिन संदीप रेड्डी एक प्रिय व्यक्ति हैं, यह एक बड़ी सफलता बन गई.

बॉबी देओल ने क्यों सेलिब्रेट नहीं की एनिमल की सक्सेस

एनिमल‘ की सफलता के जश्न के बारे में बॉबी देओल ने कहा, ”मेरा भाई सनी कहता रहा कि हमें जश्न मनाना चाहिए, लेकिन उसी समय मेरी सास का निधन हो गया. मेरा मानना ​​है कि यह उनका आशीर्वाद था, जिससे मुझे इस तरह की सफलता मिली. वह मेरे लिए खास थी और फिल्म रिलीज होने से तीन महीने पहले मैंने उसे खो दिया था, तो वहां बहुत कुछ चल रहा था.

Also Read- Animal Park: तृप्ति डिमरी ने एनिमल पार्क को लेकर शेयर किया बड़ा अपडेट, बोली- यह होने वाला है…

Also Read- Animal की सफलता के बाद रातों-रात चमकी तृप्ति डिमरी की किस्मत, मुंबई में आलीशान मकान खरीद कर बनीं इन एक्टर्स की पड़ोसी

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

बॉबी देओल ने खुलासा किया कि उन्होंने एनिमल की शूटिंग शुरू करने के लिए 1.5 साल का इंतजार किया था. हालांकि रिलीज के बाद उनकी सास का निधन हो गया था. जिस वजह से एक्टर ने सक्सेस को सेलिब्रेट न करने का फैसला लिया. ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ एक इंटरव्यू में, बॉबी ने कहानी शेयर किया कि कैसे 'एनिमल' निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इस भूमिका के लिए उनसे संपर्क किया.