Mukul Dev Net Worth: मुकुल देव अपने पीछे छोड़ गए इतने करोड़ की संपत्ति, जानें नेटवर्थ

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 May 2025 8:58 AM

विज्ञापन

Mukul Dev Net Worth

Mukul Dev Net Worth: एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन हो गया. एक्टर ने सलमान खान, अजय देवगन सहित कई बड़े स्टार्स संग काम किया था. उनके निधन की खबर जानते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. आपको उनके नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Mukul Dev Net Worth: मुकुल देव के निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. ‘सन ऑफ सरदार’ और ‘आर…राजकुमार’ जैसी फिल्मों में उन्होंने यादगार किरदार निभाया था. एक्टर ने साल 1996 में टीवी शो मुमकिन से एक्टिंग में कदम रखा था. उसके बाद साल 1997 में फिल्म दस्तक से फिल्मी दुनिया में कदम रखा, जिसमें उनके साथ सुष्मिता सेन थी. उनके निधन की खबर से सेलेब्स के साथ-साथ फैंस भी काफी भावुक हो गए. इस बीच आपको उनके नेटवर्थ के बारे में बताते हैं.

मुकुल देव की कुल संपत्ति

मुकुल देव ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले पायलट की ट्रेनिंग ली थी. हालांकि उनकी किस्मत उन्हें फिल्मी दुनिया में ले आई. मुकुल ने हंगामा, किला, मेरे दो अनमोल रतन, यमला पगला दीवाना, इत्तेफाक जैसी फिल्मों में काम किया था. इसके अलावा उन्होंने कहीं दिया जले कहीं जिया, कहानी घर घर की और प्यार जिंदगी है जैसे टीवी शोज में भी कम किया था. वह रियलिटी शो कभी कभी प्यार कभी कभी यार में भी नजर आए थे, जो एक डांस शो था. कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेट वर्थ करीब 42 करोड़ रुपये थी.

मुकुल देव की पर्सनल लाइफ

मुकुल देव का जन्म दिल्ली में 30 नंवबर 1970 में हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पिता एक पुलिस कमिश्नर थे और उनका निधन साल 2019 में हुआ था. मुकुल के भाई का नाम राहुल देव है, जो एक मॉडल और एक्टर है. मुकुल की शादी शिल्पा देव से हुई थी, लेकिन ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली. दोनों ने साल 2005 में तलाक ले लिया था. कपल की एक बेटी है जिसका नाम सिया देव है. मुकुल ने साल 2022 में अपनी बेटी के जन्मदिन पर उसकी तसवीर शेयर कर उसे हैप्पी वर्थडे विश किया था.

यह भी पढ़ें Mukul Dev Death Reason: मुकुल देव की मौत की वजह पर करीबी दोस्त ने किया खुलासा, कहा- अकेलेपन से जूझ रहा था, खूब पीता था

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola