Mannu Kya Karegga Movie Review: दिल छू लेती है ‘मन्नू क्या करेगा’ की सादी-सच्ची कहानी, व्योम यादव और साची बिंद्रा की जोड़ी चमकी

मन्नू क्या करेगा का रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम
Mannu Kya Karegga Movie Review: फिल्म ‘मन्नू क्या करेगा’ में व्योम यादव, साची बिंद्रा मुख्य किरदार निभा रहे हैं. देहरादून पर आधारित फिल्म में मानव चतुर्वेदी उर्फ मन्नू की कहानी है, जो कॉलेज में लोकप्रिय और बिंदास होते हुए भी जीवन की दिशा को लेकर उलझा रहता है. उसकी मुलाकात जिया नाम की लड़की से होती है.
Mannu Kya Karegga Movie Review: व्योम यादव, साची बिंद्रा, कुमुद मिश्रा, विनय पाठक स्टारर फिल्म ‘मन्नू क्या करेगा’ ऐसी फिल्म है, जो गहरे मैसेज और खूबसूरत एहसासों के साथ आपको एक मुस्कान दे जाती है. शरद मेहरा की ओर से निर्मित और संजय त्रिपाठी की ओर से निर्देशित यह कहानी कहीं बनावटी नहीं लगती.
फिल्म की कहानी
देहरादून की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म की कहानी मानव चतुर्वेदी उर्फ मन्नू की है, जो कॉलेज में पढ़ने वाला एक खुशमिजाज, बिंदास और दोस्तों के बीच लोकप्रिय लड़का है, लेकिन जिंदगी की सही दिशा को लेकर उलझन में रहता है. उसे समझ नहीं आता कि आगे क्या करना है, किस रास्ते पर बढ़ना है और यही अधूरापन उसकी जिंदगी को खालीपन देता है. तभी उसकी मुलाकात होती है जिया से-एक बेफिक्र, आजाद ख्यालों वाली और जिंदादिल लड़की, जिसकी दोस्ती और फिर मोहब्बत मन्नू को खुद को पहचानने और अपनी राह ढूंढने की हिम्मत देती है.
फिल्म में व्योम यादव ने किया है डेब्यू
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है इसका स्टारकास्ट, जहां डेब्यू कर रहे व्योम यादव मन्नू के किरदार में मासूमियत, उलझन और आत्मविश्वास के हर पहलू को बेहद असरदार तरीके से पेश कर दिल जीत लेते हैं. वहीं साची बिंद्रा भी अपनी पहली ही फिल्म में जिया के रूप में ताजगी और गहराई लेकर आती हैं, जिनकी मन्नू के साथ कैमिस्ट्री खास आकर्षण बनती है. सहायक कलाकारों में राजेश कुमार, कुमुद मिश्रा और चारु शंकर ने कहानी को मजबूत किया है, जबकि विनय पाठक अपने मजेदार और प्रभावशाली किरदार से फिल्म में अलग ही जान डाल देते हैं. संजय त्रिपाठी का निर्देशन सहज और असरदार है. सौरभ गुप्ता और राधिका मल्होत्रा का स्क्रीनप्ले काबिले-तारीफ है. फिल्म में कुल नौ गाने हैं और हर गाना काफी खूबसूरत है. मन्नू तेरा क्या होगा, फना हुआ, हमनवा सॉन्ग्स दर्शकों को पसंद आएंगे.
यह भी पढ़ें– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: ये शख्स करेगा मायरा को किडनैप, जेल से छूटते ही अभीरा के साथ होगा बड़ा हादसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










