Lokah Chapter 1 Chandra OTT Release: मलयालम फिल्म 'लोका चैप्टर 1: चंद्रा' की ओटीटी रिलीज पर दुलकर सलमान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जल्दबाजी क्या है

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 22 Sep 2025 3:03 PM

विज्ञापन

लोका चैप्टर 1: चंद्रा ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Lokah Chapter 1 Chandra OTT Release: 'लोका चैप्टर 1: चंद्रा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. जानिए फिल्म का अब तक का कलेक्शन और ओटीटी रिलीज अपडेट.

विज्ञापन

Lokah Chapter 1 Chandra OTT Release: लोका चैप्टर 1: चंद्रा इन दिनों दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है. 30 करोड़ के बजट से बनी यह मलयालम महिला सुपरहीरो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. हालांकि, इसके ओटीटी रिलीज को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही थीं, जिन पर अब मेकर्स ने बड़ा अपडेट दिया है. आइए बताते हैं पूरी डिटेल्स.

‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ कब होगी ओटीटी पर रिलीज?

फिल्म की ओटीटी प्रीमियर से जुड़ी अफवाहों पर रोक लगाते हुए प्रोड्यूसर और एक्टर दुलकर सलमान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर सफाई दी है. उन्होंने लिखा, “लोका जल्द ही ओटीटी पर रिलीज नहीं हो रही है. फर्जी खबरों पर ध्यान न दें और आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें. लोका, जल्दबाजी क्या है!”

इस तरह यह साफ हो गया है कि फिल्म अभी सिनेमाघरों में ही चलेगी और ओटीटी प्रीमियर पर कोई तुरंत फैसला नहीं लिया गया है.

दुलकर सलमान के पिता ममूटी की बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर चिंता

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की रिलीज से पहले दुलकर सलमान के पिता और सुपरस्टार ममूटी को शक था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाएगी. दुलकर ने एक इंटरव्यू में बताया, “मेरे पिता और डायरेक्टर प्रियदर्शन को लगता था कि यह रिस्की प्रोजेक्ट है. उन्होंने मुझसे पूछा- तुम क्यों इतना बड़ा दांव लगा रहे हो? लेकिन मैंने बस अपने कॉन्सेप्ट पर भरोसा किया और अब उन्हें मुझ पर गर्व है.”

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट

डायरेक्टर डोमिनिक अरुण और एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर लोका चैप्टर 1: चंद्रा 28 अगस्त को रिलीज हुई थी. रिलीज के 25 दिन बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में शानदार कमाई कर रही है.

  • पहले हफ्ते में कमाई – ₹54.7 करोड़
  • दूसरे हफ्ते में कमाई – ₹47 करोड़
  • तीसरे हफ्ते में कमाई – ₹27.2 करोड़
  • 23वें दिन – ₹1.7 करोड़
  • 24वें दिन – ₹3.25 करोड़
  • 25वें दिन – ₹4 करोड़

इस तरह फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹137.75 करोड़ तक पहुंच चुका है.

यह भी पढ़े: Jolly LLB 3 Box Office Records: ‘जॉली एलएलबी 3’ ने वीकेंड पर बनाया रिकॉर्ड, एक झटके में टाइगर-अक्षय कुमार के बाद सनी देओल को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola