KRK ने सनी देओल की फिल्म Gadar 2 का दिल खोलकर उड़ाया मजाक, बोले- गदर 2 नहीं, गटर 2 होना चाहिए नाम

Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Aug 2023 10:30 AM

विज्ञापन

कमाल आर खान अक्सर फिल्मों के रिव्यूज देते रहते है और इसे लेकर वो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाते है. उन्होंने 11 अगस्त को रिलीज हुई सनी देओल और अमीषा पटेल की मूवी गदर 2 को लेकर ऐसा कुछ कहा, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

सनी देओल की गदर 2 को दर्शकों से अच्छी समीक्षा मिल रही है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है. तारा सिंह और सकीना की कहानी गदर 2 में आगे बढ़ गई है और उनका बेटा जीते बड़ा हो गया है. किसी वजह से जीते पाकिस्तान चला जाता है और सैनिकों के चंगुल में आ जाता है. जिसके बाद तारा सिंह अपने बेटे को हिन्दुस्तान वापस लेकर आते है. फिल्म ने पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई की है. इस बीच केआरके उर्फ ​​कमाल आर खान ने गदर 2 को लेकर बड़ी बात कह दी है.

कमाल आर खान ने गदर 2 का उड़ाया मजाक

कमाल आर खान अक्सर फिल्मों के रिव्यूज देते रहते है और इसे लेकर वो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ जाते है. उन्होंने ट्विट कर लिखा था, अभी साल की सबसे कॉमेडी फिल्म गदर 2 देखी! हर सीन इतना फनी था कि लोग हंस-हंस के पागल हो रहे थे. ऐसी बेहतरीन कॉमेडी फिल्म सिर्फ अनिल शर्मा ही बना सकते हैं, जिसमें हीरो लड़ने के लिए बिजली का खंभा उखाड़ सके. अनिल का निर्देशन डी ग्रेड और फिल्म सी ग्रेड है. मेरी ओर से 0*! उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, नाम गदर2 नहीं गटर2 होना चाहिए!

उत्कर्ष शर्मा को लेकर केआरके ने कही थी ये बात

केआरके ने गदर को लेकर पहले भी ऐसा कुछ लिखा था, जो चर्चा में आ गया था. एक्टर ने लिखा था, आज कुछ लोगों ने फिल्म गदर 2 देखी और उनके मुताबिक ये एक शानदार कॉमेडी फिल्म है. उत्कर्ष शर्मा की एक्टिंग कपिल शर्मा से भी अच्छी कॉमेडी है. जब भी उत्कर्ष स्क्रीन पर होते थे तो वे हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाते थे. वह अंग्रेजी स्टाइल में हिंदी बोलते हैं जैसे फरदीन ने अपनी पहली फिल्म में किया था.

Also Read: Gadar 2 Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही सनी देओल की ‘गदर 2’ ने OMG 2 को चटाई धूल, जानें कमाई

गदर 2 हुई ऑनलाइन लीक

फिल्म ‘गदर 2’ रिलीज के चंद घंटे बाद ही पायरेसी का शिकार हो गई है. फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई. और अब इसे विभिन्न वेबसाइटों के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा सकता है. इससे मेकर्स को तगड़ा झटका लग सकता है. फिल्म स्ट्रीमिंग साइटों पर 360p से 1080p रिज़ॉल्यूशन में फ्री में उपलब्ध है. बता दें कि ओएमजी 2 भी पायरेसी का शिकार हो गई है.

गदर 2 की तारीफ की सलमान खान ने

सलमान खान गदर 2 के फैन हो गए है. उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें सनी देओल बैलगाड़ी का एक पहिया अपने हाथ में लिए दिख रहे है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ढाई किलो का हाथ चालीस करोड़ की ओपनिंग के बराबर है. सनी पाजी (भाई) किलिंग इट. गदर 2 की पूरी टीम को बधाई. साथ ही उन्होंने सनी, अनिल शर्मा, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा को टैग किया है. इसके साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी फिल्म की तारीफ की.

Also Read: Gadar 2 के जबरा फैन हुए सलमान खान, सनी देओल की तारीफ करते हुए कहा- ढाई किलो का हाथ…

गदर 2 का पहले दिन का कलेक्शन कितना हुआ?

सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर आंधी ला दिया. 2001 की ब्लॉकबस्टर ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने उस समय कई रिकॉर्ड तोड़े थे. अब ऐसा लगता है कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में ‘गदर 2’ के साथ इतिहास खुद को दोहराने के लिए तैयार है. sacnilk की अर्ली मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर 35 करोड़ रुपये की कमाई की है. बता दें कि शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम स्टारर मूवी पठान ने 57 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. गदर 2, पठान के बाद दूसरे स्थान पर है.

Also Read: The Kashmir Files के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का खुलासा, बोले- हो गया हूं दिवालिया, जो भी पैसा कमाया वो…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola