Gadar 2 के जबरा फैन हुए सलमान खान, सनी देओल की तारीफ करते हुए कहा- ढाई किलो का हाथ…

Updated:
विज्ञापन
Gadar 2 के जबरा फैन हुए सलमान खान, सनी देओल की तारीफ करते हुए कहा- ढाई किलो का हाथ…

सलमान खान गदर 2 के फैन हो गए हैं. उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें सनी देओल बैलगाड़ी का एक पहिया अपने हाथ में लिए दिख रहे है. साथ ही उन्होंने शानदार कैप्शन भी लिखा है.

विज्ञापन

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 आखिरकार रिलीज हो गई है और बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फिल्म सिनेमा प्रेमियों को सिनेमाघरों की ओर आकर्षित करने में कामयाब रही. मूवी को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है और लोगों की भीड़ सिनेमाघरों में दिख रही है. अनिल शर्मा निर्देशित यह फिल्म 2023 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी. फिल्म के फैन तो सलमान खान और कंगना रनौत भी हो गई है. दोनों ने तारीफों के पुल बांधे है.

सनी देओल के फैन हुए सलमान खान

सलमान खान गदर 2 के फैन हो गए है. उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें सनी देओल बैलगाड़ी का एक पहिया अपने हाथ में लिए दिख रहे है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ढाई किलो का हाथ चालीस करोड़ की ओपनिंग के बराबर है. सनी पाजी (भाई) किलिंग इट. गदर 2 की पूरी टीम को बधाई. साथ ही उन्होंने सनी, अनिल शर्मा, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा को टैग किया है.

गदर 2 की तारीफ कंगना रनौत ने की

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट शेयर करते हुए ताली बजाने वाले इमोजी बनाए. कंगना ने पोस्टर के बैकग्राउंड म्यूजिक में ‘मैं निकला गड्डी लेके’ गाना भी जोड़ा है. बता दें कि कंगना अगली बार अपने निर्देशन में बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशाक नायर और श्रेयस तलपड़े भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा कंगना के पास तेजस, चंद्रमुखी 2 और कुछ अन्य फिल्में भी पाइपलाइन में हैं. चंद्रमुखी 2 हिट तमिल हॉरर-कॉमेडी चंद्रमुखी की अगली कड़ी है, जिसमें रजनीकांत और ज्योतिका ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी.

Also Read: Gadar 2 Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही सनी देओल की ‘गदर 2’ ने OMG 2 को चटाई धूल, जानें कमाई

गदर 2 ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

सनी देओल और अमीषा पटेल की 2001 की ब्लॉकबस्टर ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने उस समय कई रिकॉर्ड तोड़े थे. अब ऐसा लगता है कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में ‘गदर 2’ के साथ इतिहास खुद को दोहराने के लिए तैयार है. sacnilk की अर्ली मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर 35 करोड़ रुपये की कमाई की है. बता दें कि शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम स्टारर मूवी पठान ने 57 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. गदर 2, पठान के बाद दूसरे स्थान पर है.

Also Read: Gadar 2 In Ranchi: रांची में सनी देओल की गदर 2 को लेकर दिखा जबरदस्त क्रेज, जानिए कैसी लगी दर्शकों को फिल्म?

सलमान खान की आने वाली फिल्में

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में है. इसमें कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी हैं. मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस दिवाली रिलीज होने के लिए तैयार है. इसके अलावा सलमान, करण जौहर के साथ काम करने जा रहे है. एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान और करण एक बड़े एक्शन के लिए सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने पहले ही स्क्रिप्ट लॉक कर ली है और टाइगर 3 की रिलीज के बाद फिल्म के फ्लोर पर जाने की उम्मीद है. कथित तौर पर इसे 7 से 8 महीने की अवधि में कई शेड्यूल में शूट किया जाएगा. बता दें कि सलमान आखिरी बार किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे. इसे दर्शकों से बहुत अच्छी समीक्षा नहीं मिली और ईद पर रिलीज होने के बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई करने में असफल रही थी.

Also Read: Gadar 2 BO Collection Day 1: आंधी बनकर बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाएगी गदर 2, पहले दिन इतने करोड़ कमाएगी फिल्म

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola