Gadar 2 BO Collection Day 1: आंधी बनकर बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाएगी गदर 2, पहले दिन इतने करोड़ कमाएगी फिल्म

Updated:
विज्ञापन
Gadar 2 BO Collection Day 1: आंधी बनकर बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाएगी गदर 2, पहले दिन इतने करोड़ कमाएगी फिल्म

अनिल शर्मा निर्देशित गदर 2 को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है. फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा और सिमरत कौर मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म को फैंस सोशल मीडिया पर सुपरहिट और जबरदस्त बता रहे है. चलिए आपको बताते है पहले दिन मूवी कितनी की कमाई करेगी.

विज्ञापन
undefined

अनिल शर्मा निर्देशित गदर 2 को आज से आप सिनेमाघरों में देख सकते है. फिल्म के रिलीज से पहले ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था. अब रिलीज के बाद फैंस फिल्म की जबरदस्त तारीफ कर रहे है.

undefined

गदर 2 को लेकर जिस तरह का क्रेज सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है, उससे इतना तो तय है कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करेगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी 4000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और पहले दिन 40 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है. अधिकांश रिपोर्टों के अनुसार अब तक टिकटों की बिक्री 2.7 लाख है.

undefined

गदर 2 अनिल शर्मा की 2001 में आई फिल्म गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है. सनी देओल और अमीषा पटेल, तारा सिंह और सकीना की भूमिका में दोबारा दिखेंगे. उनके बेटे का किरदार उत्कर्ष शर्मा निभा रहे है, जो गदर में चाइल्ड आर्टिस्ट थे.

undefined

गदर के मशहूर हिंदुस्तान जिंदाबाद सीक्वेंस को लेकर सनी देओल ने कहा था, जब किसी किरदार को मुश्किल विकल्प का सामना करना पड़ता है, तो भगवान रास्ता दिखाने के लिए स्क्रीन पर आते हैं और फिर कोई आगे बढ़ सकता है. उन्होंने कहा कि ‘यह ईमानदारी, ईमानदारी और सादगी की महाशक्ति है.सुपरहीरो का यही तो मतलब है.’

undefined

फिल्म गदर 2 को लेकर दर्शक ट्विटर पर तरह-तरह के रिव्यूज दे रहे है. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, फिल्म को ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली और गदर: एक प्रेम कथा से भी बेहतर. जैसे ही वे स्क्रीनिंग से बाहर निकले, उन्होंने ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए, भीड़ की प्रतिक्रिया बेहद ऊर्जावान थी. 

undefined

गदर 2 में सनी देओल के बेटे जीते के रोल में उत्कर्ष शर्मा नजर आ रहे है. उत्कर्ष ने अपने रोल को दोहराया है. जब वो गदर में थे, तो उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदरा निभाया था. अब वो 22 साल बाद काफी बड़े हो गए है.

undefined

11 अगस्त को गदर 2 के साथ-साथ ओएंमजी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. दिलचस्प बात यह है कि गदर 2 का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ओएमजी 2 से है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola