शादी के सवाल पर भड़कीं कृति सेनन, बोलीं- मुझे जल्दी नहीं
Published by : Pushpanjali Updated At : 28 Mar 2026 3:25 PM
Kriti Sanon
Kriti Sanon: कृति सेनन ने शादी को लेकर उठ रहे सवालों पर बेबाक जवाब दिया है. बहन नुपुर की शादी के बाद बढ़ी चर्चाओं के बीच एक्ट्रेस ने साफ कहा कि उन्हें कोई जल्दबाजी नहीं है और वह सही समय आने पर ही शादी का फैसला लेंगी.
Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. बहन नुपुर सेनन की शादी के बाद से कृति की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. वहीं, कबीर बहिया के साथ उनके अफेयर की खबरें भी लगातार सामने आती रहती हैं. ऐसे में हाल ही में टाइम्स नाउ के एक इवेंट के दौरान जब एक्ट्रेस से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया, तो वह भड़क उठीं और उन्होंने काफी रूखे अंदाज में जवाब दिया.
शादी के सवाल पर कृति का करारा जवाब
इवेंट के दौरान जब कृति सेनन से उनकी शादी की प्लानिंग को लेकर सवाल किया गया, तो एक्ट्रेस ने बेबाक अंदाज में अपनी बात रखी. सवाल सुनते ही कृति ने हल्की नाराजगी के साथ मजाकिया लहजे में कहा कि क्या आप भी वही ‘चाचीजी’ वाला सवाल पूछ रहे हैं कि मैं शादी कब कर रही हूं? उन्होंने आगे साफ किया कि जिंदगी सिर्फ शादी तक सीमित नहीं होती, बल्कि इसमें और भी कई अहम चीजें हैं, जिन पर ध्यान देना जरूरी है. उन्होंने आगे कहा, “मैं तभी शादी करूंगी जब मुझे सच में लगेगा कि मैं तैयार हूं. अभी मुझे कोई जल्दी नहीं है.” उनके इस बयान से साफ है कि वह अपने फैसले खुद लेना पसंद करती हैं और फिलहाल अपने करियर पर फोकस कर रही हैं.
नेपोटिज्म पर खुलकर रखी राय
इसी बातचीत में कृति ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि नेपोटिज्म हर क्षेत्र में मौजूद है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में यह ज्यादा दिखाई देता है. कृति के मुताबिक, “अगर आप मेहनत करते हैं और लगातार बेहतर बनने की कोशिश करते हैं, तो आपको अपने मौके जरूर मिलते हैं. बस धैर्य रखना जरूरी है.”
रिप्लेसमेंट को बताया इंडस्ट्री का हिस्सा
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी किसी प्रोजेक्ट से रिप्लेस किया गया है, तो कृति ने बिना झिझक कहा कि ऐसा कई बार हुआ है. हालांकि, उन्होंने इसे इंडस्ट्री का सामान्य हिस्सा बताया और कहा कि यहां मौके मिलना और छूटना दोनों ही आम बात है.
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर फोकस
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन जल्द ही फिल्म Cocktail 2 में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका में होंगे.
यह भी पढ़ें: अक्षय खन्ना के बर्थडे पर देखिए उनकी 5 शानदार फिल्में, धुरंधर भूल जाएंगे आप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










