Kesari Chapter 2 Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड केसरी 2 का तूफान, जाट को पीछे छोड़ किया इतना कलेक्शन

Kesari Chapter 2 OTT verdict
Kesari Chapter 2 Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की पीरियड ड्रामा, केसरी चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की. ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा को दर्शकों और फैंस से पॉजिटिव रिस्पांस मिला. फिल्म ने अब तक भारत में 29 करोड़ की कमाई कर ली है. मूवी ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ एक व्यक्ति के साहस की काल्पनिक कहानी है.
Kesari Chapter 2 Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में अक्षय कुमार सी. शंकरन नायर की भूमिका में हैं, जो एक बहादुर भारतीय वकील है. उन्होंने अदालत में ब्रिटिश साम्राज्य का सामना किया था. जहां तक बॉक्स ऑफिस का सवाल है, यह फिल्म जाहिर तौर पर ‘सिकंदर’ जैसी बड़ी फिल्मों की तरह नहीं है, इसलिए बड़ी ओपनिंग की उम्मीद नहीं थी, लेकिन इसने 7.75 करोड़ रुपये की अच्छी ओपनिंग की.
केसरी चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो वर्ल्डवाइड केसरी चैप्टर 2 ने 49.75 करोड़ की कमाई की है. जल्द ही मूवी 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. ‘केसरी 2’ को बॉक्स ऑफिस पर ‘जाट’ से चुनौती मिल रही है. सनी देओल अभिनीत यह फिल्म बड़े पर्दे पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर 11 दिनों के बाद ‘जाट’ की कमाई 75 करोड़ रुपये के आसपास है. हालांकि ये जाट के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को नहीं तोड़ पाई
केसरी चैप्टर 2 के बारे में
इस फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है और यह उनकी पहली निर्देशित फिल्म है. धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स की ओर से इसका निर्माण किया गया है. मूवी रघु पलात और पुष्पा पलात की किताब द केस दैट शुक द एम्पायर पर आधारित है.
क्या है केसरी चैप्टर 2 की कहानी
यह सी शंकरन नायर और 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है. अक्षय ने सी शंकरन नायर की भूमिका निभाई है, जो एक वकील है जो जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ता है. इस बीच, आर माधवन एडवोकेट नेविल मैककिनले की भूमिका में हैं और अनन्या पांडे दिलरीत गिल का किरदार निभा रही हैं.
यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Release Date: इस दिन थियेटर्स में मर्दानी बनकर आएगी रानी मुखर्जी, धांसू पोस्टर देख बढ़ेगी एक्साइटमेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










