Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' हिट हुई या फ्लॉप? डे 6 की कमाई जानें

Kesari Chapter 2 OTT verdict
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 6: जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा 'केसरी चैप्टर 2' के छठे दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं. ऐसे में आइए बताते हैं कि फिल्म हिट होगी या फ्लॉप.
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 6: करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित डेब्यू फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित एक ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा है. इसमें अक्षय कुमार सी शंकरन नायर के किरदार में हैं. वहीं, आर. माधवन वकील नेविल मैककिनले की भूमिका में हैं, जो ब्रिटिश कोर्ट में अक्षय का सामना करते हैं. जबकि, अनन्या पांडे भी फिल्म का मुख्य हिस्सा हैं, जो दिलरीत गिल का रोल कर रही हैं. इस मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स का बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है. वहीं, 10 अप्रैल को आई इस फिल्म ने 2025 की कई फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिनमें शाहिद ‘देवा’, सोनू सूद की ‘फतेह’ और कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ भी शामिल हैं. ऐसे में अब फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं, जिसपर आइए एक नजर डालते हैं.
केसरी चैप्टर 2 के 6वें दिन की कमाई
अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है. 7.84 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ इस फिल्म ने अबतक 38.81 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, अब छठे दिन की बात करें तो इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक, केसरी चैप्टर 2 ने डे 6 को 0.06 करोड़ कमा लिए हैं. हालांकि, यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं. इनमें शाम तक बदलाव दर्ज किया जा सकता है.
केसरी चैप्टर 2 का अबतक का कलेक्शन
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 1- 7.75 करोड़
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 2- 9.75 करोड़
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 3- 12 करोड़
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 5- 4.8 करोड़
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 6- 0.06 करोड़
केसरी चैप्टर 2 का टोटल कलेक्शन- 78.15 करोड़
यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 14: 14 दिनों में निकल गया ढाई किलो हाथ का दम? कमाई जान सिर पकड़ लेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










