Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 37: अक्षय की 'केसरी 2' हिट या फ्लॉप? 37 दिन के आंकड़े ने किया साफ

Kesari Chapter 2 OTT verdict
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 37: केसरी 2 ने 37वें दिन 0.15 करोड़ कमाए हैं, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 91.68 करोड़ रुपये हो जाती है. इसे साफ है कि अक्षय कुमार की यह ऐतिहासिक फिल्म अब खत्म होने की कगार पर है.
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 37: अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 37 दिन पूरे कर लिए हैं. साल 2019 में रिलीज हुई हिट फिल्म ‘केसरी’ की यह सीक्वल, अपने अंतिम थिएटर रन की ओर बढ़ रही है. फिल्म को शुरुआत में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन अब इसकी कमाई में भारी गिरावट देखी जा रही है, जिसे देखते हुए अब यह लगभग तय है कि फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो पाएगी. ऐसे में फिल्म ने अबतक कुल कितनी कमाई की है, आइए बताते हैं.
37वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग साइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘केसरी चैप्टर 2’ ने 37वें दिन लगभग 0.15 करोड़ का कलेक्शन किया. इससे पहले, पहले हफ्ते में फिल्म ने 45 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 27.75 करोड़ का बिजनेस किया था. इसके बाद फिल्म की अबतक की कुल कमाई 91.68 करोड़ रुपये हुई है.
अबतक का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
पहला हफ्ता – 46.1 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता – 28.65 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता – 8.6 करोड़ रुपये
चौथा हफ्ता – 5.65 करोड़ रुपये
29वां दिन – 0.45 करोड़ रुपये
30वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
31वां दिन – 0.7 करोड़ रुपये
32वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये
33वां दिन – 0.25 करोड़ रुपये
34वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये
35वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये
36वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये
37वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये
कुल – 91.68 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










