Kesari 2 Box Office Collection Day 2: ‘केसरी 2’ की दूसरे दिन की कमाई आई सामने, क्या बॉक्स ऑफिस पर दिखा अक्षय कुमार का दम?
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Apr 2025 10:47 AM
Kesari 2 Box Office Collection Day 2
Kesari 2 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की केसरी चैप्टर 2 को सकारात्मक समीक्षा मिली. फिल्म बीते दिन ही रिलीज हुई है और इसके दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. चलिए आपको टोटल कमाई बताते हैं.
Kesari 2 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की हालिया रिलीज फिल्म केसरी चैप्टर 2 बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. फिल्म साल 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानी दर्शकों को बताती है. मूवी में समीक्षकों से अच्छा रिस्पांस मिला है. दर्शकों ने भी फिल्म की सराहना की है. अक्षय की मूवी को सनी देओल की जाट जबरदस्त टक्कर बॉक्स ऑफिस पर दे रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.5 करोड़ रुपये की कमाई की. दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.
दूसरे दिन केसरी चैप्टर 2 ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया
फिल्म केसरी चैप्टर 2 का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है. साथ ही इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने किया है. Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 7.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. अक्षय की केसरी चैप्टर 2 ने उनकी पिछली रिलीज हुई फिल्म स्काई फोर्स की ओपनिंग डे के पहले दिन का कलेक्शन पीछे नहीं छोड़ पाई. स्काई फोर्स ने पहले दिन 12. 25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. Sacnilk के लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, मूवी ने दूसरे दिन अभी तक 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. टोटल कमाई फिल्म की 7.68 हो गई है.
- Kesari 2 Box Office Collection Day 1- 7.5 करोड़ रुपये
- Kesari 2 Box Office Collection Day 2- 9.50 करोड़ रुपये
Kesari 2 Total Collection- 17.25 करोड़ रुपये
राणा दग्गुबाती ने केसरी 2 की तारीफ की
‘बाहुबली’ स्टार राणा दग्गुबाती ने एक अपने एक्स पर केसरी चैप्टर 2 को लेकर लिखा, “अभी-अभी एक जबरदस्त ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा देखा-केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग.यह एक दमदार और जरूरी फिल्म है, जो हर भारतीय के दिल को छूती है और गर्व से खड़ी होती है.ऐसी कहानी हर भाषा में देखी जानी चाहिए. जरूर देखें.
यहां पढ़ें- Jaat: सनी देओल की फिल्म में अब नहीं दिखेगा ये सीन, बवाल मचने के बाद मेकर्स ने मांगी माफी और किया डिलीट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










