Karwa Chauth 2024: कैटरीना-प्रियंका से लेकर रवीना टंडन तक, इन सेलेब्स ने शेयर की करवा चौथ की खूबसूरत तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन
Karwa Chauth 2024: कैटरीना-प्रियंका से लेकर रवीना टंडन तक, इन सेलेब्स ने शेयर की करवा चौथ की खूबसूरत तस्वीरें

Karwa Chauth 2024: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई सेलेब्स ने अपने इंस्टाग्राम पर करवा चौथ की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की. इनमें कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा से लेकर रवीना टंडन तक शामिल हैं.

विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: भारतीय महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक करवा चौथ का त्योहार, सिर्फ पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने का नहीं, बल्कि एक दूसरे के प्रति प्यार, समर्पण और विश्वास का त्योहार है. कल इस त्योहार को पूरे देश में मनाया गया. साथ ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सेलेब्स भी इस पर्व को धूम-धाम से मनाते हुए नजर आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी कई खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की. इन सेलेब्स में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और रवीना टंडन शामिल हैं.

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ ने बीते दिन अपने करवा चौथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेर की, जिसमें वह बेबी पिक और गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में वह अपनी सासू मां से आशीर्वार लेते नजर आ रही हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर में उनकी फैमिली पिक्चर दिख रही रही, जिसमें कैटरीना अपने पति विक्की कौशल, देवर सनी कौशल और सास ससुर के साथ हैं. इसके अलावा उनकी एक सोलो पिक्चर भी है, जिसमें वह अपना मंगलसूत्र और सिंदूर फ्लांट करते दिखी हैं.

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी और पति निक जोनस की करवा चौथ की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की. पहले तस्वीर में निक प्रियंका को पानी पिलाते दिखे हैं और साथ ही एक हाथ में वह फोन पर वीडियोकॉल भी कर रहे हैं. दूसरी तस्वीर में प्रियंका एक लेटर पढ़ते और तीसरी में निक और प्रियंका की एक प्यारी सी ताबीर नजर आ रही है.

मीरा राजपूत

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें वह लाल सूट में शाहिद के साथ हैं. उन्होंने शाहिद को टैग करते हुए कैप्शन लिखा, “माई सन एंड मून.”

कृति खरबंदा

कृति खरबंदा ने अपनी करवा चौथ की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की एक लंबा सा पैराग्राफ लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे बचपन में वह अपनी मां को इस त्योहार को मनाते देखती थीं. और अब इस साल उनका पहला करवा चौथ है, जिसके लिए वह काफी खुश और उत्सुक हैं. कृति की इन तस्वीरों में वह गोल्डन सारी और पुलकित क्रीम कुर्ते में नजर आ रहे हैं.

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा ने अपनी करवा चौथ की प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह पिंक कुर्ते में नजर आ रही हैं. और नीचे उन्होंने कैप्शन लिखा है कि, ‘मेरे चांद और मेरे सितारे.’

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल जून में एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी की. इस बार उनका पहला करवा चौथ था. ऐसे में एक्ट्रेस ने इस मौके पर लाल सारी में अपनी सुंदर तस्वीरें शेयर की.

रवीना टंडन

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी इस त्योहार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की. इसमें वह सफेद सूट और लाल दुप्पटे में नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को देख उनपर से नजरे हटाना मुश्किल है.

Also Read: karwa chauth 2024: इन सेलिब्रिटीज पत्नियों के साथ उनके पति भी रखते हैं करवा चौथ का व्रत

Also Read: Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर अपने पार्टनर के साथ इन फिल्मों को देख डालें, मिलेगा कल्चर और इमोशंस का डबल डोज

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola