Karuppu Box Office Day 4: बॉक्स ऑफिस पर गरजा सूर्या का ‘करुप्पु’ अवतार, चौथे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 May 2026 11:33 AM
सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ , फोटो- इंस्टाग्राम
Karuppu Box Office Day 4: सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ ने चार दिनों में 82.30 करोड़ का कारोबार कर लिया है. कोर्टरूम ड्रामा, दमदार एक्शन की वजह से फिल्म तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है.
Karuppu Box Office Day 4: साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है. निर्देशक आरजे बालाजी की इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म को रिलीज के बाद दर्शकों और समीक्षकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है. 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अब तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है. फिल्म में सूर्या के साथ तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं.
पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर दिखा दम
‘करुप्पु’ ने रिलीज के पहले दिन शानदार शुरुआत करते हुए 15 करोड़ का कारोबार किया. फिल्म को ओपनिंग डे पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, जिसके बाद वीकेंड में इसकी कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला. शनिवार और रविवार को फिल्म ने मिलाकर 32.50 करोड़ की कमाई की. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने लगभग 14.30 करोड़ का कलेक्शन किया. चार दिनों के अंदर ‘करुप्पु’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 82.30 करोड़ तक पहुंच चुका है.

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का मिला फायदा
फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण दर्शकों के बीच मिल रही पॉजिटिव प्रतिक्रिया को माना जा रहा है. कई फिल्मी सितारों और समीक्षकों ने भी ‘करुप्पु’ को शानदार बताया है. यही वजह है कि रिलीज के चार दिनों बाद भी सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है.
कोर्टरूम ड्रामा और एक्शन का दमदार मेल
फिल्म की कहानी एक बुजुर्ग व्यक्ति और उसकी पोती के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सालों तक न्याय के लिए कोर्ट के चक्कर लगाते हैं. फिल्म में तृषा कृष्णन एक वकील की भूमिका निभा रही हैं, जो उनका केस लड़ती हैं. बाद में सूर्या की एंट्री होती है, जो कोर्ट के अंदर और बाहर दोनों जगह अन्याय के खिलाफ लड़ते दिखाई देते हैं.
यह भी पढ़ें- सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, फिर ऐसे संभाला गया पूरा मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










