Kartik Aaryan Upcoming Movies: हॉरर-कॉमेडी के बाद इन रोमांटिक फिल्मों में रंग जमाएंगे कार्तिक आर्यन, डिटेल्स पढ़े

Kartik Aaryan Upcoming Movies: कार्तिक आर्यन की इस साल की मच अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3, 1 नवंबर को सिनेमाघर में दिवाली के मौके पर दस्तक देगी. फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है.
Kartik Aaryan Upcoming Movies: बॉलीवुड के चार्मिंग हीरो कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है. यह फिल्म 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. उस दिन फिल्म का क्लैश अजय देवगन की कॉप यूनिवर्स फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से होगा. फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी और विद्या बालन लीड रोल में है. इस फिल्म का कार्तिक के फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब इसके रिलीज होने में एक महीने से भी कम समय बच गया है. ऐसे में फैंस के लिए एक अच्छी बात है कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म के बाद भी कई फिल्मों के लिए लाइनअप हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे.
अनुराग बसु के साथ मिलाया हाथ
कार्तिक आर्यन अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 के बाद अनुराग बसु के साथ ने प्रॉजेक्ट के लिए नजर आ सकते हैं. इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री देखने को मिल सकती है. हालांकि, अब तक फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुराग बसु की यह फिल्म एक रोमांटिक फिल्म है.
कैप्टन का किरदार निभाएंगे कार्तिक
कार्तिक आर्यन के अगले प्रोजेक्ट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर कैप्टन इंडिया नाम की एक फिल्म में काम कर सकते हैं. इस फिल्म में कार्तिक कैप्टन की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं.
Also Read: Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: कार्तिक की फिल्म ने आते ही बना डाला बड़ा रिकॉर्ड, सिंघम अगेन से निकली आगे
आशिकी 3
कार्तिक आर्यन आशिकी फ्रेंचाइजी की आशिकी 3 में भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी. हालांकि अब तक फिल्म को लेकर कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की गई है और ना ही कार्तिक आर्यन के अपोजिट नजर आने वाली लीड एक्ट्रेस फाइनल हुई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










