Ajay Devgn Upcoming Movies: सिंघम अगेन से सन ऑफ सरदार 2 तक, चलता रहेगा अजय देवगन की फिल्मों का सिलसिला

Updated:
विज्ञापन
Ajay Devgn Upcoming Movies: सिंघम अगेन से सन ऑफ सरदार 2 तक, चलता रहेगा अजय देवगन की फिल्मों का सिलसिला

Ajay devgn Upcoming Movies: अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन के प्रमोशन में व्यस्त हैं. बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जो फिल्म इंडस्ट्री का अब तक का सबसे बड़ा ट्रेलर है. यह फिल्म 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी.

विज्ञापन

Ajay Devgn Upcoming Movies: अजय देवगन बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे एक्टर हैं, जिनकी फिल्में किसी त्योहार से कम नहीं होते. दर्शक इनकी फिल्में देखने के लिए काफी ज्यादा बेकरार रहते हैं. बीते दिनों उनकी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जो भारतीय सिनेमा का अब तक सबसे बड़ा ट्रेलर है. इसके बावजूद दर्शकों ने इस ट्रेलर को काफी एंजॉय किया और अब फिल्म के रिलीज को लेकर उनकी एक्साइटम सातवें आसमान पर पहुंच गई है. ऐसे में अगर आप यह सोच रहे हैं कि अजय देवगन के पिटारे में बस सिंघम अगेन ही है तो आप गलत हैं क्योंकि इसके बाद भी इनकी फिल्मों का सिलसिला जारी रहेगा. आइए बताते हैं सिंघम अगेन के बाद और कौन-कौन सी फिल्मों में बाजीराव सिंघम नजर आएंगे.

रेड 2

अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म रेड 2 का निर्देशन राज कुमार गुप्ता कर रहे हैं. फिल्म में अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज, रितेश देशमुख और वानी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म रेड का सीक्वल है. रेड 2 के रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म साल 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

सन ऑफ सरदार 2

साल 2012 की सन ऑफ सरदार में दर्शकों को हंसाने और इमोशनल करने के बाद अजय देवगन इसके सीक्वल के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. फिल्म की शूटिंग अगस्त के शुरू हो गई है. जिसका मतलब है कि अगले साल सिनेमाघरों में धमाल मचाने रिलीज हो सकती है.

Also Read: Also Read: Singham Again Trailer Review: इंडियन सिनेमा हिस्ट्री का सबसे लंबा ट्रेलर, रामायण कनैक्शन से लेकर देसी एवेंजर्स तक, जानिये सब कुछ

शैतान 2

विकास बहल की निर्देशित साल 2024 की सुपरनैचुरल फिल्म शैतान ने रिलीज के बाद बॉक्सऑफिस पर कहर बरपाया था. फिल्म में अजय देवगन, ज्योतिका देशपांडे और आर माधवन मुख्य भूमिकाओं में थे. पहले पार्ट के जबरदस्त रिस्पांस के बाद अजय देवगन जल्द ही शैतान 2 का निर्माण कर सकते हैं.

भोला 2

अजय देवगन की निर्देशित और अभिनीत एक्शन थ्रिलर फिल्म भोला साल 2023 में रिलीज हुई थी. फिल्म में अजय देवगन काफी जबरदस्त अवतार में नजर आए हैं. अब दर्शक इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं. जिसमें एक बार फिर अजय देवगन खतरनाक अवतार में नजर आएंगे.

Also Read: Ajay Devgn: काजोल नहीं कभी इस दिग्गज एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फिदा थे बाजीराव सिंघम, फिर खुद ही को पहुंचाई चोट

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola