PM मोदी से कपूर फैमिली ने की मुलाकात, करीना ने इस कारण लिया ऑटोग्राफ, PHOTOS वायरल

Updated:
विज्ञापन
PM मोदी से कपूर फैमिली ने की मुलाकात, करीना ने इस कारण लिया ऑटोग्राफ, PHOTOS वायरल

करीना कपूर खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. कपूर परिवार ने 14 दिसंबर को आरके फिल्म फेस्टिवल में पीएम को आमंत्रित करने के लिए उनसे मुलाकात की. यह फेस्टिवल दिवंगत अभिनेता और निर्माता राज कपूर की 100वीं जयंती पर आयोजित किया जाएगा.

विज्ञापन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कपूर फैमिली की अलग ही शाख है. उनके परिवार में हर दूसरा शख्स एक बड़ा सुपरस्टार है. इसी बीच 14 दिसंबर को रणबीर कपूर, करीना, करिश्मा, नीतू कपूर और आलिया भट्ट जैसे स्टार्स ने राज कपूर फिल्म महोत्सव का निमंत्रण देने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. यह कार्यक्रम प्रसिद्ध अभिनेता-निर्देशक राज कपूर की 100वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित किया जाएगा.

कपूर खानदान ने की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात

बैठक में रणबीर, आलिया भट्ट, नीतू सिंह, रिद्धिमा कपूर साहनी, आदर जैन, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, अरमान जैन और उनकी पत्नी अनीसा मल्होत्रा ​जैसे स्टार्स मौजूद थे. उन्होंने पीएम मोदी संग एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाई. करीना ने अपने बेटों, तैमूर और जेह के लिए एक नोट पर पीएम से ऑटोग्राफ भी लिया. करीना ने फोटो के कैप्शन में लिखा, “हम अपने दादा, महान राज कपूर के असाधारण जीवन और विरासत को मनाने के लिए माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिलकर और उन्हें आमंत्रित करके बेहद विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहे हैं.”

राज कपूर फिल्म फेस्टिवल के बारे में

परिवार के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि भारतीय सिनेमा में राज कपूर के योगदान के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री इस उत्सव में शामिल होंगे. पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड और फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन की साझेदारी में आयोजित राज कपूर फिल्म फेस्टिवल 13 से 15 दिसंबर तक होगा, जो बहुमुखी कलाकार के जन्म के शताब्दी वर्ष का प्रतीक है. यह महोत्सव 34 शहरों के 101 सिनेमाघरों में आयोजित होगा. दर्शकों को कपूर की सबसे प्रसिद्ध फिल्मों का एक क्यूरेटेड चयन देखने को मिलेगा, जिसमें ‘आवारा’ (1951), ‘श्री 420’ (1955), ‘संगम’ (1964), और ‘मेरा नाम जोकर’ (1970) शामिल हैं.

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 4 में अक्षय कुमार की होगी वापसी, फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर बोले- उन्हें वापस पाकर…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola