Saif Ali Khan पर हुए अटैक पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारे परिवार के लिए…

Kareena Kapoor angry on paparazzi
करीना कपूर ने अपने पति सैफ अली खान पर हुए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. चलिए आपको बताते हैं बेबो ने क्या लिखा.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार देर रात हमला हुआ, जिसमें वह घायल हो गए. सैफ के बांद्रा स्थित घर में एक अज्ञात हमलावर घुस आया था. सैफ और उस अज्ञात हमलावर के बीच हाथापाई हुई, जिसमें उसने ए��्टर को चाकू से घायल कर दिया. एक्टर की दो सर्जरी हो गई है और उनकी हालत अभी ठीक है. अब इस पूरे मामले पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर का रिएक्शन आया है. उन्होंने इंस्टाग्राम परएक लंबा सा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने रिक्वेस्ट किया कि इस मामले में उन्हें प्राइवेसी दें. साथ ही उन्होंने अपने सपोर्ट करने वालों को थैंक्यू भी कहा.
करीना कपूर ने लिखा- हम अभी भी घटना को…
करीना कपूर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखती हैं, हमारे परिवार के लिए यह एक अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण दिन रहा है और हम अभी भी घटना को प्रोसेस कर रहे है, जो हुआ है. इस मुश्किल वक्त में मैं सम्मानपूर्वक और विनम्रतापूर्वक रिक्वेस्ट करती हूं कि मीडिया और पैपराजी निरंतर अटकलों अटकलों और कवरेज से बचें. हम चिंता और सपोर्ट की सराहना करते हैं, निरंतर जांच और ध्यान न केवल अभिभूत करने वाले हैं बल्कि हमारी सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण जोखिम भी पैदा करते हैं.
करीना कपूर ने सपोर्ट के लिए फैंस को कहा शुक्रिया
करीना कपूर ने आगे अपने पोस्ट में लिखा, मैं आपसे विनम्रतापूर्वक रिक्वेस्ट करता हूं कि हमारी सीमाओं का सम्मान करें और हमें एक फैमिली के रूप में ठीक होने और सामना करने के लिए स्पेस दें. मैं एंडवास में आप सभी को समझने और सपोर्ट करने के लिए थैंक्यू कहना चाहती हूं. इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट कर लिखा, आपको बहुत सारा प्यार भेज रही हूं. अर्जुन कपूर ने लिखा, यह उचित ही है कि इसे हम सभी इसे पढ़ें, सुने और सम्मानपूर्वक समझे. इस पोस्ट पर कई यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें- सैफ अली खान की टीम का आया पहला रिएक्शन, बताया- घर में हुई चोरी की कोशिश, एक्टर की हो रही सर्जरी
यह भी पढ़ें- सैफ अली खान के घर में घुसे चोर, एक्टर पर किया चाकू से हमला, अस्पताल में हुए एडमिट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










