Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान के घर में घुसे चोर, एक्टर पर किया चाकू से हमला, अस्पताल में हुए एडमिट

Updated:
विज्ञापन

सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया है. एक्टर के घर गुरुवार तड़के करीब 2 बजे चोर घुस आए. चोर ने उनपर हमला कर दिए, जिसमें वह घायल हो गए. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.

विज्ञापन

Saif ali khan injured: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सैफ के बांद्रा वेस्ट वाले घर में चोरी हो गई. सैफ के चोरी गुरुवार तड़के करीब 2 बजे हुई. इस दौरान चोर ने उनपर 3 बार चाकू से हमला किया, जिसमें वह घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, ये घटना तब हुई जब वह अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे. फिलहाल उन्हें लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा.

छानबीन में लगी बांद्रा पुलिस

न्यूज एजेंसी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने बताया कि, एक अज्ञात व्यक्ति सैफ अली खान के घर में घुस गया और मेड से बहस करने लगा. जब एक्टर ने मामले को सुलझाने की कोशिश की तो उस शख्स ने उसपर अटैक कर दिया और उन्हें घायल कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही. बांद्रा पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने का प्रोसेस शुरू कर दिया है और चोर को पकड़ने की लिए टीम बनाई गई है. पुलिस के अनुसार चोर घर के लोगों के जागने के बाद भाग गए. पुलिस छानबीन में लग गई है.

लीलावती अस्पताल के डॉक्टर बोले- उन्हें छह चोटें आईं

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीनियर आईपीएस ने कंफर्म किया कि सैफ अली खना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका वहां पर इलाज हो रहा है. हालांकि ये क्लियर नहीं हो पाया है कि उन्हें चोर ने उन्हें पहले चाकू मारा या वह चोरों के साथ झड़प में घायल हुए. लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ अली खान को 3:30 बजे हॉस्पिटल लाया गया. उनके घर में उनपर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया. उन्हें छह चोटें आईं हैं, जिसमें दो चोट गहरी है. फिलहाल उनका ट्रीटमेंट किया जा रहा है.

लीलावती अस्पताल के डॉक्टर बोले- उन्हें छह चोटें आईं

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीनियर आईपीएस ने कंफर्म किया कि सैफ अली खना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका वहां पर इलाज हो रहा है. हालांकि ये क्लियर नहीं हो पाया है कि उन्हें चोर ने उन्हें पहले चाकू मारा या वह चोरों के साथ झड़प में घायल हुए. लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ अली खान को 3:30 बजे हॉस्पिटल लाया गया. उनके घर में उनपर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया. उन्हें छह चोटें आईं हैं, जिसमें दो चोट गहरी है. फिलहाल उनका ट्रीटमेंट किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- कुमार विश्वास ने करीना कपूर-सैफ अली खान पर तैमूर नाम को लेकर कसा तंज, कहा- अब अगर इसे हीरो बनाओगे तो…

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan Birthday: नाम बदलकर सैफ अली खान की चमकी किस्मत, Devara एक्टर का असली नाम नहीं जानते होंगे आप

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola