Saif Ali Khan Birthday: नाम बदलकर सैफ अली खान की चमकी किस्मत, Devara एक्टर का असली नाम नहीं जानते होंगे आप

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Aug 2024 8:06 AM

विज्ञापन

Saif Ali Khan attacked

सैफ अली खान आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. सैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी देवरा को लेकर चर्चा में है. आज उनके जन्मदिन पर आपको उनका असली नाम बताते हैं, जो शायद ही उनके फैंस जानते होंगे.

विज्ञापन

Saif Ali Khan Birthday: सैफ अली खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों से सैफ ने अपने करियर की शुरुआत की और ओमकारा और तान्हाजी जैसी मूवीज में अपने दमदार प्रदर्शन से सबको इम्प्रेस कर दिया. एक्टर ने हर तरह के किरदार किए है, फिर चाहे वो खूंखार विलेन हो या चाॉर्मिंग लवर बॉय. इन दिनों वो तेलुगु फिल्म देवरा को लेकर सुर्खियों में है, जिसमें उनके साथ जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर है. आज उनके बर्थडे पर आपको उनका असली नाम बताते हैं.

सैफ अली खान का असली नाम क्या है?

क्रिकेटर मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर के बेटे सैफ अली खान ने फिल्म परंपरा से बॉलीवुड में कदम रखा. हालांकि साल 1994 में रिलीज हुई उनकी फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और ये दिल्लगी से उनके किस्मत का तारा चमका और दोनों फिल्में हिट रही. मंसूर और शर्मिला ने अपने बड़े बेटे सैफ का नाम साजिद अली खान रखा था. फिल्मों में आने के बाद एक्टर ने अपना नाम सैफ कर लिया. वो साजिद से सैफ बन गए. उनके मैरिज सर्टिफिकेट में उनका नाम साजिद ही रखा गया है.

फिल्म दिल चाहता है को करने से सैफ अली खान ने कर दिया था मना?

फरहान अख्तर की फिल्म दिल चाहता है आपको याद होगी. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. मूवी में आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना मे मुख्य किरदार निभाया था. हालाकि सैफ ने इस मूवी को करने से पहले मना कर दिया था.

किस वजह से दिल चाहता है को सैफ अली खान ने करने के लिए भरी थी हामी?

डिंपल कपाड़िया के बहुत समझाने के बाद सैफ ने फिल्म के लिए हामी भरी थी. आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म में सैफ के किरदार के लिए पहले शाइनी आहूजा के नाम पर विचार किया जा रहा था. IMDb के अनुसार, शाइनी का नाम पहले फिल्म के लिए सोचा जा रहा था.

Also Read- क्या सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम को डेट कर रही पलक तिवारी, मां श्वेता तिवारी बोलीं- ‘हर लड़के के साथ…’

Also Read- सैफ अली खान अक्सर कहते है, अच्छा हुआ करिश्मा नहीं करीना कपूर से हुई मेरी शादी, कारण जानकर हंस पड़ेंगे आप

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola