सैफ अली खान अक्सर कहते है, अच्छा हुआ करिश्मा नहीं करीना कपूर से हुई मेरी शादी, कारण जानकर हंस पड़ेंगे आप

Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Jul 2024 7:38 PM

विज्ञापन

करीना कपूर खान ने पति सैफ को लेकर एक मजेदार किस्सा शेयर किया. एक्ट्रेस ने कहा कि हमलोग अक्सर एयर कंडीशनर के टेम्परेचर को लेकर झगड़ते हैं. यही नहीं सैफ भगवान का शुक्रिया भी करते हैं कि उनकी मेरे से शादी हुई, न कि करिश्मा से.

विज्ञापन

सैफ अली खान और करीना कपूर खान बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं. उनकी सिजलिंग केमस्ट्री की दुनिया दीवानी है. स्टार्स ने 16 अक्टूबर 2012 में हुई थी. आज ये दो बच्चों के माता-पिता है, जिनका नाम तैमूर और जेह अली खान है. अब करीना संग शादी के बाद सालों बाद सैफ ने खुलासा किया है कि भगवान का शुक्र है कि उनकी शादी बेबो से हुई है, न कि लोलो से. बता दें कि करिश्मा कपूर को उनके फैमिली और फैंस प्यार से लोलो कहते हैं, वहीं करीना का निक नेम बेबो है.

सैफ अली खान को लेकर करीना मजेदार किस्सा किया शेयर

द वीक के साथ एक इंटरव्यू में, करीना कपूर खान ने खुलासा किया कि कपल अक्सर एयर कंडीशनर के टेम्परेचर को लेकर झगड़ते हैं. सैफ 16 डिग्री सेल्सियस पर एसी सेट करना पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें अक्सर गर्मी लगती है, जबकि मुझे 20 डिग्री ज्यादा कंफर्टेबल लगता है. करीना के मुताबिक, सैफ मजाक में यह भी कहते हैं कि ऐसी पर लड़ाई कई बार तलाक तक की नौबत पर ला देता है.

Read Also-करीना कपूर खान की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ की रिलीज डेट आई सामने

Read Also-Panchayat के इस एक्टर ने सैफ-करीना कपूर के रिसेप्शन में किया था किचन हेल्प का काम, खुद किया बड़ा खुलासा

Read Also-Kareena Kapoor: करीना कपूर के मनपसंद चक्रासन के फायदे


सैफ अली खान ने इस वजह से भगवान का किया शुक्रिया

करीना ने शेयर किया, “हम निश्चित रूप से एसी के टेम्परेचर पर लड़ते हैं क्योंकि सैफ 16 डिग्री चाहते हैं, मैं इसे 20 पर पसंद करती हूं, इसलिए लास्ट में 19 डिग्री पर हमारी डील फाइनल हो जाती है, जो बहुत बुरा नहीं है.” जब करिश्मा कपूर उनके घर आती हैं तो माहौल बदल जाता है. करीना ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उनकी बहन को 25 डिग्री पर एसी सेट पसंद है. करीना ने कहा, “जब भी करिश्मा डिनर के लिए आती हैं, तो वह चालाकी से टेम्परेचर 25 कर देती हैं.” इसके बाद सैफ कहते हैं, ‘हे भगवान! भगवान का शुक्र है कि मैंने बेबो से शादी कर ली है, क्योंकि कम से कम वह 19 पर तो ठंडी हवा खाने देती है.”

Entertainment Trending Videos

Read Also- करीना कपूर और सैफ अली खान इस बात पर अक्सर करते हैं लड़ाई, आप भी जानें क्या

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola