Panchayat के इस एक्टर ने सैफ-करीना कपूर के रिसेप्शन में किया था किचन हेल्प का काम, खुद किया बड़ा खुलासा

Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Jun 2024 5:00 PM

विज्ञापन

Aasif Khan

एक्टर आसिफ खान ने पंचायत से काफी लोकप्रियता हासिल की है. स्टार बनने से पहले खान ने कई तरह के काम किए. उन्होंने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने से पहले उन्हें कई तरह के संघर्षों से गुजरना पड़ा.

विज्ञापन

टीवीएफ का पंचायत सीजन 3 फाइनली अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुका है. रिलीज होत ही सीरीज ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया और लोग लगातार इसकी बात एक्स और इंस्टाग्राम पर कर रहे हैं. इसके सीन, डायलॉग को लेकर दर्शक बात कर रहे हैं. कुल मिलाकर कहें तो सीरीज ने फिर से लोगों का दिल जीत लिया. इसमें फुलेरा के दामाद आसिफ खान का नया अंदाज इस बार देखने को मिला है. आसिफ ने कई शोज में काम किया है, लेकिन एक्टर ने करीना कपूर-सैफ अली खान के वेडिंग रिसेप्शन में काम किया था.


पंचायत के आसिफ खान याद है आपके
एक्टर आसिफ खान को पंचायत से काफी लोकप्रियता मिली. सीरीज में आसिफ ने जिस अंदाज में अपनी डायलॉग डिलीवरी की, हर कोई उनका दीवाना हो गया. उन्होंने जिस तरह से “गजब बेइज्जती है यार” कहा, वो हर किसी की जुबा पर चढ़ गया. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक पुराने इंटरव्यू की मानें तो, आसिफ ने स्टार बनने से पहले कई तरह के काम किए थे और उन्हें काफी संघर्ष भी करना पड़ा था. ये बात उन्होंने खुद बताया था.

Panchayat छोड़ने की अफवाहों पर ‘सचिव जी’ ने किया रिएक्ट, जितेंद्र कुमार बोले- ईमानदारी से कहूं तो…

Panchayat 3 को बनाने में क्यों लगा इतना वक्त, नीना गुप्ता बोलीं- इसमें देरी हुई क्योंकि हमने…

Panchayat 3 Twitter Review: पंचायत 3 देखने के बाद दर्शकों का रिव्यू आया सामने, इस एक सीन पर फैंस के छलके आंसू


इस स्टार के रिसेप्शन में आसिफ ने किया था काम
पंयाचत फेम आसिफ खान ने बताया था कि, एक समय ऐसा भी आया जब मैंने एक होटल में वेटर का काम करना शुरू कर दिया. कुछ महीनों बाद, जब मैं किचन डिपार्टमेंट में काम कर रहा था, तो उस समय एक पार्टी मे मैंने किचन हेल्प के रूप में काम किया और वो सैफ अली खान और करीना कपूर की रिसेप्शन थी. उस जॉब के बाद वो छोटे रोल्स के लिए ऑडिशन देने लगे और एक मॉल में काम करने लगे. जिसके बाद आसिफ राजस्थान में एक थिएटर ग्रुप में शामिल हो गए. बता दें कि उन्होंने मिर्जापुर, पाताल लोक और पगलैट जैसी फिल्मों में काम किया है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola