Karan Johar Net Worth: करण जौहर हैं अकूत संपत्ति के मालिक, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Karan Johar Net Worth
Karan Johar Net Worth: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जो दर्शकों के दिलों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी राज करती हैं. ऐसे में आइए उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.
Karan Johar Net Worth: बॉलीवुड के बेहतरीन फिल्म मेकर्स में से एक हैं करण जौहर, जिन्होंने अपने करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को उनकी फिल्मों के अलावा भी अन्य चीजों के लिए जाना जाता है. वह बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्में बनाने और कई बड़े स्टार्स को कौलेब करके एक साथ लाने के लिए भी मशहूर हैं. करण जौहर के पिता यश जौहर भी एक बेहतरीन फिल्म निर्माता थे और अब उनके बेटे उनकी विरासत को संभालते हुए सफलता के शिखर को हासिल कर चुके हैं. नाम के साथ-साथ करण ने करोड़ों की संपत्ति भी कमाई है. यही नहीं उनका नाम बॉलीवुड के सबसे आमिर फिल्म निर्माताओं में शुमार है. ऐसे में आइए इनकी संपत्ति पर एक नजर डालते हैं.
कितनी है करण जौहर की नेटवर्थ
करण जौहर की नेटवर्थ के बारे में बात करें तो ‘द फाइनेंशियल एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, वह 1740 करोड़ की संपत्ति के मालिक है. उनकी अधिकतर कमाई अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी धर्म प्रोडक्शन से होती है. इसके अलावा वह अन्य प्रोडक्शन हाउसेस में भी पैसे इन्वेस्ट और कई शो भी होस्ट करते हैं. मुंबई के कार्टर रोड में उनका एक आलिशान बंगला भी है, जिसकी कीमत करोड़ो में है. साथ ही मालाबार हिल्स में भी उनका एक खूबसूरत घर है, जिसकी कीमत लगभग 20 करोड़ रूपए है.
लग्जरी कारों का है कलेक्शन
करण जोहर के पास आलीशान बंगले के साथ-साथ कई लग्जरी कार्स भी हैं. करण के पास बीएमडब्ल्यू 745, बीएमडब्ल्यू 760, मर्सिडीज एस क्लास के साथ कई और शानदार कारें हैं, जिनकी कारों की कीमत करोड़ों में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










