War 2: जूनियर एनटीआर के बाद ऋतिक की एक्शन-थ्रिलर से जुड़ा इस साउथ सुपरस्टार का नाम, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Updated:
विज्ञापन

Hrithik Roshan, Jr. Ntr and Mahesh Babu

War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ के लिए अब साउथ सुपरस्टार महेश बाबू का नाम जुड़ चूका है. फिल्म में एक्टर बहुत खास रोल करेंगे, लेकिन ये एक्टिंग नहीं है. आइए बताते हैं सबकुछ

विज्ञापन

War 2: ऋतिक रोशन की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर आए दिन अपडेट्स आ रहे हैं. इस फिल्म में पहले जूनियर एनटीआर की एंट्री हो गई है और अब फिल्म में एक और साउथ सुपरस्टार का नाम जुड़ रहा है, जिसे जानने के बाद फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी. वॉर 2 में टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू भी शामिल हो रहे हैं, लेकिन वह फिल्म में एक्टिंग नहीं, बल्कि कुछ और खास करने वाले हैं. आइए बताते हैं इसके बारे में सबकुछ.

विज्ञापन

महेश बाबू का वॉर 2 में होगा खास रोल

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म में महेश बाबू का खास रोल होगा. वह फिल्म में एक्टिंग नहीं, बल्कि जूनियर एनटीआर की आवाज बनेंगे, जो फिल्म नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूनियर एनटीआर तेलुगु वर्जन में अपनी आवाज देंगे. ऐसे में अगर यह रिपोर्ट सच निकलती है तो महेश बाबू दूसरी बार जूनियर एनटीआर की आवाज बनेंगे. इससे पहले महेश बाबू ने जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘बादशाह’ में अपनी आवाज दी थी. महेश बाबू के अलावा हिंदी वर्जन के लिए रणबीर कपूर का नाम सामने आ रहा है.

वॉर 2 की रिलीज डेट

वॉर फ्रैंचाइजी की पहली किस्त साल 2019 में रिलीज हुई थी. अब इसके सीक्वल ‘वॉर 2’ में कथित तौर पर कियारा आडवाणी लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आएंगी. यश राज फिल्म्स की निर्मित और अयान मुखर्जी की निर्देशित ‘वॉर 2’ 15 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. हालांकि, मेकर्स की ओर से इसपर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

यह भी पढ़े: Fact Check: प्रकाश राज ने महाकुंभ में किया अमृत स्नान? वायरल तस्वीर देख भड़के एक्टर, बोले- अंजाम भुगतना पड़ेगा…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola