Fact Check: प्रकाश राज ने महाकुंभ में किया अमृत स्नान? वायरल तस्वीर देख भड़के एक्टर, बोले- अंजाम भुगतना पड़ेगा…

Updated:
विज्ञापन
Prakash Raj

Prakash Raj

Fact Check: बॉलीवुड और साउथ के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है. आइए बताते हैं इसके पीछे की पूरी सच्चाई.

विज्ञापन

Fact Check: सनातन धर्म के महापर्व ‘महाकुंभ’ के गौरवशाली क्षण का लुत्फ उठाने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं. बुधवार को मौनी अमावस्या के मौके पर अमृत स्नान के लिए करोड़ों की संख्या में लोग संगम तट पर जुटे. इसी बीच कई बॉलीवुड स्टार्स भी महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाने पहुंचे. अब साउथ और हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज की संगम में डुबकी लगाते हुए नजर आए हैं. हालांकि, एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस कि ये तस्वीर फर्जी है. पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा है कि वह फर्जी फोटो शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे.

प्रकाश राज की फर्जी तस्वीर वायरल

मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल के जरिए उन लोगों पर निशाना साधा है, जो उनकी संगम में डुबकी लगाते हुए फर्जी तस्वीर शेयर कर रहे हैं. इस वायरल हो रही तस्वीर को AI की मदद से तैयार किया गया है. साथ ही उन्होंने इस मामले के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी है. एक्टर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘फेक न्यूज अलर्ट… कट्टरपंथियों और ‘फेकू महाराज’ की कायर सेना का आखिरी सहारा है झुकना और फेक न्यूज फैलाना.. यहां तक ​​कि उनके पवित्र समारोह के दौरान भी.. कितनी शर्म की बात है.. जोकरों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है.. अंजाम का सामना करने के लिए तैयार रहो.’

ये सितारे पहुंचे महाकुंभ

प्रकाश राज भले ही महाकुंभ मेले में शामिल नहीं हुए, लेकिम कई स्टार्स हैं, जो गंगा नदी की डुबकी लगा चुके हैं. इनमें अदा शर्मा, गुरु रंधावा, अनुपम खेर, रेमो डिसूजा और शंकर महादेवन सहित अन्य का नाम शामिल है. इनके अलावा हाल ही में क्रिस मार्टिन भी गर्लफ्रेंड और अमेरिकी एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन के साथ प्रयागराज पहुंचे थे.

यह भी पढ़े: Akshay Kumar: 4 सालों में एक हिट न देने के बाद भी इस मामले में नंबर 1 बने खिलाड़ी कुमार, शाहरुख-अजय को दी मात

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola