Akshay Kumar: 4 सालों में एक हिट न देने के बाद भी इस मामले में नंबर 1 बने खिलाड़ी कुमार, शाहरुख-अजय को दी मात

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 29 Jan 2025 12:46 PM

विज्ञापन

Shahrukh Khan, Akshay Kumar and Ajay Devgn

Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'स्काई फोर्स' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसी के साथ एक्टर सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वाली की लिस्ट में टॉप पर हैं.

विज्ञापन

Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘स्काई फोर्स’ बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन के साथ-साथ जमकर दर्शकों की तारीफें बटोर रही है. इस फिल्म को रिलीज हुए अभी 4 दिन ही हुए हैं और फिल्म ने अबतक लगभग 80 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. मालूम हो कि इससे पहले एक्टर की चार साल पहले आई फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के बाद कोई हिट फिल्म नहीं आ पा रही थी. ऐसे में अब स्काई फोर्स अक्षय के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है. इसी के साथ अक्षय के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है कि अक्षय बॉलीवुड में सबसे ज्यादा हिट देने वाले एक्टर्स की लिस्ट में नंबर वन पर हैं. उन्होंने इस मामले में शाहरुख और अजय देवगन को पीछे छोड़ दिया है. आइए बताते हैं पूरी डिटेल्स.

सबसे ज्यादा हिट देने वाले एक्टर हैं अक्षय

अक्षय कुमार ने ‘सक्सेस काउंट एक्टर ऑल टाइम’ के मुताबिक, 13 सुपरहिट, 17 हिट, 6 सेमी हिट और 15 एवरेज कमाई वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस इंडिया पर दी हैं. इसके अलावा 2 ब्लॉकबस्टर भी दी हैं, जिसके बाद उनके पास कुल 53 सक्सेसफुल फिल्में हैं. इस तरह एक्टर सबसे ज्यादा हिट देने वाले एक्टर की लिस्ट में टॉप पर हैं.

दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं अजय-शाहरुख

सबसे ज्यादा हिट देने वाले एक्टर्स की लिस्ट में अक्षय के बाद अजय देवगन और शाहरुख दूसरे नंबर पर हैं. जहां, एक तरफ अजय देवगन दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने टोटल 38 सक्सेसफुल फिल्में की हैं. उन्होंने अबतक 3 ब्लॉकबस्टर, 6 सुपरहिट, 14 हिट, 5 सेमीहिट और 10 एवरेज फिल्में दी हैं. वहीं, शाहरुख खान इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 36 सक्सेसफुल फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है. उनके पास 1 सुपरब्लॉकबस्टर, 2 ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर, 7 ब्लॉकबस्टर, 4 सुपरहिट, 11 हिट, 5 सेमी हिट और 6 एवरेज फिल्में हैं.

ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बादशाह हैं शाहरुख

शाहरुख खान भले हिट फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, लेकिन उनके पास सबसे ज्यादा ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं. इस लिस्ट में उनके पास 10 फिल्में हैं. वहीं, अजय देवगन के पास 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं. जबकि, अक्षय कुमार के पास सिर्फ 2 ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं.

यह भी पढ़े: Sonu Nigam: इन स्टार्स को पद्मश्री न मिलने पर निराश हुए सोनू निगम, VIDEO शेयर कर बोले- कुछ भी नसीब…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola