Karan Arjun Re-Release: 'मेरे करण अर्जुन आएंगे', 30 साल बाद थिएटर्स में फिर रिलीज होगी शाहरुख-सलमान की कल्ट क्लासिक फिल्म

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 12 Nov 2024 5:21 PM

विज्ञापन

Karan Arjun Re-Release: शाहरुख खान और सलमान खान की ब्लॉकबस्टर कल्ट क्लासिक फिल्म करण अर्जुन एक बार सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इसकी जानकारी सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक टीजर के जरिए शेयर की है.

विज्ञापन

Karan Arjun Re-Release: शाहरुख खान और सलमान खान की जोड़ी जब भी बड़े पर्दे पर आती है, तब बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाती है. ऐसे में दोनों एक्टर्स ने दिवाली पहले अपने फैंस को सरप्राइज दिया है. दरअसल, साल 1995 में शाहरुख-सलमान की कल्ट क्लासिक फिल्म करण अर्जुन रिलीज हुई थी. फिल्म ने उस साल सभी फिल्मों से ज्यादा का कारोबार किया था. अब यह फिल्म सिनेमाघरों में दुबारा से रिलीज होने के लिए तैयार है. इसकी अनाउंसमेंट खुद सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीजर शेयर कर दी है. यह फिल्म 22 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी.

करण अर्जुन री रिलीज कब होगी?

करण अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए नीचे कैप्शन में लिखा, “राखी जी ने सही कहा था फिल्म में कि मेरे करण अर्जुन आएंगे… 22 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में!” शाहरुख खान और सलमान खान की यह फिल्म सिनेमा जगत की पर प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक है. फिल्म के शाहरुख-सलमान के अलावा राखी, काजोल, ममता कुलकर्णी और अमरीश पुरी एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं.

करण अर्जुन की कहानी

शाहरुख खान और सलमान खान की करण अर्जुन साल 1995 की ब्लॉकबस्टर फिल्म है. इस फिल्म की कहानी पुनर्जन्म और बदले के इर्द गिर्द घूमती है, जिसमें परिवार के आपसी झगड़े की वजह से दो भाइयों की मौत हो जाती है. इसके बाद उनकी मां माता काली से अपने बच्चों के वापस आने के लिए प्रार्थना करती है. और 17 साल बाद मां काली उसकी प्रार्थना को स्वीकार कर लेती हैं और उसके दोनों बच्चे करण अर्जुन न्याय के लिए फिर एक साथ आते हैं.

Also Read: Mirzapur The Film: “अब भौकाल भी बड़ा होगा और पर्दा भी”, इस दिन थिएटर्स में रिलीज होगी कालीन भैया की मिर्जापुर, टीजर आउट

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola