Kantara Chapter 1: रितेश देशमुख ने 'कांतारा: चैप्टर 1' की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

रितेश देशमुख ने किया कांतारा: चैप्टर 1 का रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. इस बीच बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने फिल्म को शानदार बताते हुए VFX से लेकर परफॉर्मेंस तक की जमकर तारीफ की.

विज्ञापन

Kantara Chapter 1: 2025 की मोस्ट अवेटेड पौराणिक फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच तहलका मचा रही है. ऋषभ शेट्टी की ओर से निर्देशित और अभिनीत यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को दशहरा और गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म की सीधी टक्कर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से हुई, लेकिन बावजूद इसके ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और लगातार रिकार्ड्स तोड़ रही है.

इस बीच बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर एक पोस्ट शेयर की. आइए बताते हैं इसमें उन्होंने क्या कुछ लिखा.

रितेश देशमुख ने किया ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का शानदार रिव्यू

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर फिल्म की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा, “आईमैक्स में ‘कांतारा: चैप्टर 1’ देखना वास्तव में एक अद्भुत अनुभव था. ऋषभ शेट्टी आप चाहे अभिनेता हों, लेखक हों या निर्देशक – हर रूप में बेमिसाल हैं. आपका अभिनय आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है.”

रितेश ने फिल्म के विज़ुअल्स और तकनीकी पहलुओं की भी सराहना करते हुए कहा कि यह अनुभव किसी जादू से कम नहीं था. साथ ही उन्होंने रुक्मिणी और गुलशन देवैया की परफॉर्मेंस को भी बेहतरीन बताया और फिल्म के निर्माता होम्बले फिल्म्स को पथप्रदर्शक सिनेमा बनाने के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही पूरी टीम को इस ब्लॉकबस्टर सफलता के लिए बधाई दी.

फिल्म की कहानी और निर्माण

‘कांतारा: चैप्टर 1’ 2022 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा का प्रीक्वल है. इस बार भी फिल्म का निर्देशन और लेखन ऋषभ शेट्टी ने ही किया है. फिल्म का निर्माण होम्बले फिल्म्स के बैनर तले हुआ है और इसका बजट करीब 125 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1 के खलनायक राजा कुलशेखर यानी गुलशन देवैया ने दर्शकों के रिएक्शन पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं थक गया हूं

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola