Kantara: Chapter 1 Review: हॉलीवुड स्टाइल में भारतीय संस्कृति का जबरदस्त संगम करवाता है कांतारा चैप्टर 1, ऋषभ शेट्टी में अनुभव करें भगवान
Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Oct 2025 3:50 PM
कांतारा चैप्टर 1 रिव्यू
Kantara: Chapter 1 Review: ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म कांतारा चैप्टर 1 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म का क्लाइमैक्स भावनाओं को बहुत गहराई से छूता है और रोंगटे खड़े कर देता है. यह आपके हैरान करने के साथ सोचने पर मजबूर कर देगा. वहीं विज़ुअल्स और वीएफएक्स कमाल के हैं
कांतारा: चैप्टर 1 मूवी रिव्यू
रेटिंग- 4 स्टार
Kantara: Chapter 1 Review: ऋषभ शेट्टी की कांतारा: चैप्टर 1 फाइनली थिएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म का हर एक सीन सिनेमा लवर्स को एक जादुई दुनिया में लेकर जाता है. यह एक ऐसी फिल्म है, जो आपको पूरी तरह अपने दुनिया और कहानी में डुबो देती है. यह सच में दर्शकों को उस युग में ले जाती है, जहां अलग-अलग दुनिया आपस में टकराती हैं. यह विजुअल्स के लिहाज से रोमांचक अनुभव है. हर पल, फिल्म कुछ नया पेश करती है. बैकग्राउंड म्यूजिक (BGM) शुरुआत से अंत तक आइकॉनिक है, हर जगह बिल्कुल सही है, और यह आपको जबरदस्त रोमांच महसूस कराता है.
कांतारा चैप्टर 1 का रिव्यू आया सामने
मेकर्स ने ट्रेलर में कुछ भी खुलासा न करके कमाल कर दिया, इसलिए तो फिल्म पूरी तरह अलग लेवल पर है. कहानी की डिटेलिंग और गहराई देखकर आप हैरान रह जाएंगे. दूसरी इंस्टॉलमेंट के हिसाब से, यह ग्रैंडर लेवल में किसी भी फिल्म से आगे निकल जाती है. मूवी लगातार दिलचस्प बनती रहती है, खासकर सेकंड हाफ में, जो आपको लगातार चौंकाती रहेगी. इंटरवल का समय भी बिल्कुल सही है. वहीं, जानवरों के साथ दिखाए गए सीक्वेंस तकनीकी नजरिए से कमाल के हैं. VFX हॉलीवुड के लेवल के हैं.
मास्टर क्लास है कंतारा चैप्टर 1
अगर हम कांतारा को 10/10 दें, तो कांतारा: चैप्टर 1 है 100/10. यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे हर किसी को बड़े पर्दे पर जरूर देखना चाहिए. फिल्म किसी भी मोड़ पर कमजोर नहीं पड़ती. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, यह और भी ज्यादा मज़ेदार और रोमांचक बनती जाती है. होम्बले फिल्म्स ने फिर से कमाल कर दिया है. KGF 1, KGF 2, कांतारा, सालार और महावीर नरसिम्हा जैसी ब्लॉकबस्टर्स देने के बाद, मेकर्स ने इस मास्टरपीस को पेश करते हुए अपना स्टैंडर्ड और भी ऊँचा कर दिया है.
कंतारा चैप्टर 1 में ऋषभ शेट्टी ने भगवान जैसा रूप दिखाया है
ऋषभ शेट्टी ने सिर्फ एक्टिंग नहीं की है, बल्कि उन्होंने भगवान जैसा रूप दिखाया है. अगर कांतारा के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड मिला, तो यह उससे भी आगे है. गुलशन देवैया ने कुलशेखर के रोल में अपनी मौजूदगी दिखाते हुए, किरदार में गहराई लाई है. वहीं, रुक्मिणी वसंत अपने अलग और नए किरदार में कमाल लग रही हैं. सच में, कहना गलत नहीं होगा कि मैंने ऋषभ में भगवान को देखा .यह एक दिल को छू लेने वाला सफर है, जो लोककथाओं, विश्वास और इंसानी भावनाओं की दुनिया में ले जाती है. फिल्म अपने हर हिस्से को खूबसूरती से जोड़ती है, जिससे कहानी और भी मजेदार बन जाती है. यही “वाह” फीलिंग है, जो दर्शक फिल्म देखते समय महसूस करेंगे. रथ से भागने वाला सीन दिखाता है कि फिल्म कितनी बड़ी और शानदार तरीके से बनाई गई है. क्लाइमैक्स भावनाओं को बहुत गहराई से छूता है और रोंगटे खड़े कर देता है. यह आपके हैरान करने के साथ सोचने पर मजबूर कर देगा. सच मानिए यह फिल्म एक अनुभव है, जिसे आप जीवन भर अपने साथ महसूस करेंगे, तो बस जाइए और कांतारा: चैप्टर 1 .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










