Kantara Chapter 1: महाभारत के कृष्ण यानी एक्टर सौरभ राज जैन ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ का किया धांसू रिव्यू, बोले- शानदार सिनेमाई अनुभव रहा
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 13 Oct 2025 7:06 AM
सौरभ राज जैन ने कांतारा चैप्टर 1 का किया रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम
Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अबतक वर्ल्डवाइड 560 करोड़ की कमाई कर ली है. इस बीच 'महाभारत' में कृष्ण की भूमिका निभाने वाले मशहूर एक्टर सौरभ राज जैन ने फिल्म की जमकर सराहना की. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.
Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. यह फिल्म न केवल साउथ बल्कि पूरे भारत में सुर्खियों में बनी हुई है. रिलीज के 11 दिनों के अंदर फिल्म ने भारत में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा और दुनियाभर में लगभग 560 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
यह कन्नड़ फिल्म भूत कोला रिचुअल की उत्पत्ति की कहानी को दिखाती है, जो भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को गहराई से जोड़ती है. कांतारा चैप्टर 1 2022 में आई कांतारा (2022) का प्रीक्वल है. फिल्म में ऋषभ शेट्टी और रुक्मिणी के अलावा जयराम, गुलशन देवैया और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. इस बीच महाभारत के कृष्ण यानी पॉपुलर एक्टर सौरभ राज जैन ने फिल्म का दमदार रिव्यू किया है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
महाभारत के कृष्ण बने कंतारा के फैन
Saw #kantarachapter1
— Sourabh raaj jain (@saurabhraajjain) October 11, 2025
What a wonderful cinematic experience, and a brilliant performance by @shetty_rishab
Beauty lies in its rawness, roots and realism.
टीवी के पॉपुलर एक्टर सौरभ राज जैन, जिन्होंने ‘महाभारत’ (2013-2014) में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाकर हर घर में पहचान बनाई थी, अब ‘कांतारा चैप्टर 1’ की तारीफ करते नहीं थक रहे. एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर फिल्म देखकर अपना रिव्यू शेयर किया है. उन्होंने लिखा, “#KantaraChapter1 देखा. क्या शानदार सिनेमाई अनुभव रहा! @shetty_rishab का अभिनय और निर्देशन दोनों लाजवाब हैं. इस फिल्म की सुंदरता इसके कच्चेपन, जड़ों और यथार्थवाद में निहित है.”
सौरभ के इस ट्वीट के बाद ‘कांतारा चैप्टर 1’ को लेकर सोशल मीडिया पर फिर से हलचल बढ़ गई है और फैंस उनकी तारीफ पर सहमति जताते नजर आ रहे हैं.
एटली ने भी की जमकर सराहना
सिर्फ दर्शक ही नहीं, बल्कि साउथ के टॉप डायरेक्टर एटली ने भी ‘कांतारा चैप्टर 1’ की तारीफ की. एक लेटेस्ट कार्यक्रम में एटली ने कहा, “कांतारा एक अविश्वसनीय फिल्म है, मैंने ऋषभ से बात की, और उन्होंने जो हासिल किया है, वह वाकई उल्लेखनीय है, मैं इस फिल्म की सफलता से बेहद खुश हूं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










