Kantara Chapter 1 Box Office Records: कांतारा चैप्टर 1 की तूफानी कमाई जारी, इन 15 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन किए धवस्त

Updated:
विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Box Office Records

कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स

Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा के प्रीक्वल ने भारत में शानदार शुरुआत की है. दूसरे दिन भी कमाई का सिलसिला जारी है. आइये जानते हैं अब तक इसने किन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को तोड़ दिया है.

विज्ञापन

Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला. यही वजह है कि इसने ओपनिंग डे पर कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 60 करोड़ की भारी भरकम कमाई कर डाली. दूसरे दिन भी कमाई का सिलसिला जारी है. अभी तक इसने शाम के 7 बजे तक 85.53 करोड़ की कमाई कर ली है. इसी के साथ कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पछाड़ दिया.

कांतारा चैप्टर 1 ने दूसरे दिन कमा लिए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक कांतारा चैप्टर 1 ने 7 बजे तक भारत में दूसरे दिन 24.53 करोड़ की कमाई कर ली है. इसकी के साथ मूवी का टोटल कलेक्शन 94.71 करोड़ हो गया. इसने परम सुन्दरी, बागी 4, सन ऑफ सरदार 2, जाट, बड़े मियां छोटे मियां, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, 12वीं फेल, श्रीकांत, बैड न्यूज, खेल-खेल में और देवरा (हिन्दी) जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.

दूसरे दिन की कमाई के साथ कांतारा चैप्टर 1 ने इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा

  • परम सुन्दरी- 51.31 करोड़
  • बागी 4- 52.1 करोड़
  • सन ऑफ सरदार 2- 47.03 करोड़
  • डिनो में मेट्रो- 53.37 करोड़
  • भूल चुक माफ- 72.73 करोड़
  • जाट- 88.72 करोड़
  • बेबी जॉन- 39.5 करोड़
  • विकी विद्या का वो वाला वीडियो- 42.09 करोड़
  • देवरा (हिन्दी)- 62.12 करोड़
  • खेल-खेल में- 39.34 करोड़
  • बैड न्यूज- 64.53 करोड़
  • श्रीकांत- 48.07 करोड़
  • बड़े मियां छोटे मियां- 65.97 करोड़
  • तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया- 85.16 करोड़
  • 12वीं फेल- 56.38 करोड़
  • भोला- 90 करोड़

कांतारा चैप्टर 1 के बारे में

ऋषभ शेट्टी की ओर से लिखित और निर्देशित, ‘कांतारा’ एक स्लीपर हिट रही थी, जिसने 15 करोड़ के बजट में दुनिया भर में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. प्रीक्वल – ‘कांतारा चैप्टर 1’ भी 2 अक्टूबर को रिलीज हुई और इसकी कहानी एक निडर आदिवासी योद्धा, बर्मे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाकर रहने वाली कांतारा जनजाति का नेतृत्व करता है. वह दिव्य आत्माओं पंजुरली और गुलिगा की ओर से संरक्षित है.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Box Office: कांतारा चैप्टर 1 की धमाकेदार ओपनिंग पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कभी फिल्म के लिए एक शो भी मुश्किल था

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola