Kantara Chapter 1 Box Office Records: कांतारा चैप्टर 1 ने बनाया नया रिकॉर्ड, तोड़ा रजनीकांत- आमिर की फिल्मों का रिकॉर्ड, अब इस ब्लॉकबस्टर पर नजर

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Oct 2025 2:47 PM

विज्ञापन

कांतारा चैप्टर 1, फोटो- इंस्टाग्राम

Kantara Chapter 1 Box Office Records: एक्शन ड्रामा कांतारा चैप्टर 1 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. अब इसने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और आमिर खान की फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आइए आपको उन मूवीज के नाम बताते हैं.

विज्ञापन

Kantara Chapter 1 Box Office Records: पौराणिक एक्शन ड्रामा कांतारा चैप्टर 1 सिनेमाघरों में गदर मचा रही है. ऋषभ शेट्टी की फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 9 दिन में 350 करोड़ रुपये से अधिक कमाई कर ली. अबतक इसने इस साल 2025 की रिलीज हुई सारी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हालांकि सिर्फ छावा और सैयारा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कांतारा चैप्टर 1 नहीं तोड़ पाई है. अब फिल्म ने रजनीकांत और आमिर खान की मूवी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

जेलर और गजनी का कांतारा चैप्टर 1 ने तोड़ा रिकॉर्ड

sacnilk के मुताबिक, कांतारा चैप्टर 1 ने नौ दिन में 369.04 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसने रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ (348.55 करोड़ रुपये) की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने फिल्म ‘संजू’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दे दी. ‘संजू’ ने 342.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और इसमें रणबीर कपूर, विक्की कौशल ने काम किया था. कांतारा चैप्टर 1 का नौ दिनों में हिंदी कलेक्शन 115.75 करोड़ रुपये है. ऐसे में मूवी ने आमिर खान की गजनी का भी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 114 करोड़ रुपये था. फिल्म का अगला निशाना आमिर की ‘दंगल’ है, जिसने 387.88 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. इसके अलावा रॉबर्ट डाउनी जूनियर अभिनीत ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ भी है, जिसने 373.05 की कमाई की थी.

कांतारा चैप्टर 1 ने धमाकेदार ओपनिंग की थी

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने ओपनिंग डे पर 61.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. उसके बाद शुक्रवार को 45.4 करोड़ रुपये, शनिवार को 55 करोड़ रुपये, रविवार को 63 करोड़ रुपये की कमाई हुई. उसके बाद रिलीज के पहले सोमवार को मूवी ने 31.5 करोड़ रुपये, मंगलवार को 34.25 करोड़, बुधवार को 25.25 करोड़, गुरुवार को 21.15 करोड़, शुक्रवार को 22.35 करोड़, शनिवार को 9.29 करोड़ का बिजनेस किया. टोटल कमाई अभी तक 369.04 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: राम गोपाल वर्मा की तारीफ पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं एक बच्चा हूं फिल्म इंडस्ट्री में

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola