Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की फिल्म बनी वर्ल्डवाइड ब्लॉकबस्टर, ‘ब्रह्मास्त्र’ को पीछे छोड़ा, शाहरुख की फिल्म भी फिसली

Updated:
विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Box Office Records

‘कांतारा चैप्टर 1’, फोटो- इंस्टाग्राम

Kantara Chapter 1 Box Office Records: ‘कांतारा चैप्टर 1’ जबरदस्त कमाई कर रही है. ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने रिलीज के आठ दिनों में कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिए. ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अब शाहरुख खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

विज्ञापन

Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की आंधी में इस साल रिलीज हुई कई फिल्में बह गई. मूवी का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. देश सहित दुनियाभर में पिल्म का डंका बजा है. धुआंधार कमाई करते हुए मूवी ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि ये वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये के पास पहुंचने वाली है. मूवी ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साथ ही शाहरुख खान की मूवी का भी रिकॉर्ड टूट गया है.

कांतारा चैप्टर 1 ने तोड़ा दिलवाले- ब्रह्मास्त्र पार्ट वन का रिकॉर्ड

फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड अबतक 446 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने ब्रह्मास्त्र पार्ट वन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने दुनियाभर में 431 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके अलावा मूवी ने शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले का भी रिकॉर्ड ये तोड़ चुकी है. किंग खान और काजोल की मूवी ने वर्ल्डवाइड 376.85 करोड़ का बिजनेस किया था. अब फिल्म जल्द ही आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी स्टारर फिल्म 3 इडियट्स के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब है. 3 इडियट्स ने 450 करोड़ का बिजनेस किया था.

कांतारा चैप्टर 1 का कलेक्शन यहां जानें

  • Kantara Chapter 1 Day 1 – ₹61.85 करोड़
  • Kantara Chapter 1 Day 2 – ₹45.40 करोड़
  • Kantara Chapter 1 Day 3 – ₹55 करोड़
  • Kantara Chapter 1 Day 4 – ₹61.50 करोड़
  • Kantara Chapter 1 Day 5 – ₹31.25 करोड़
  • Kantara Chapter 1 Day 6 – ₹16.67 करोड़
  • Kantara Chapter 1 Day 7 – ₹25.25 करोड़
  • Kantara Chapter 1 Day 8 – ₹20.50 करोड़

कुल कमाई- 334.94 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Box Office Records: ‘कांतारा: चैप्टर 1’ बनी बॉक्स ऑफिस की नई बादशाह, झटके में तोड़े बाजीराव मस्तानी-कबीर सिंह के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola