ePaper

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 10: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने मचाया तहलका, वीकेंड पर कर लिया इतना कलेक्शन

Updated at : 11 Oct 2025 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 10

कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 10: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में भी अपना दबदबा बनाए हुए है. मूवी ब्लॉकबस्टर कमाई करना जारी रखे हुए है. इसने कई सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. आइये जानते हैं 10वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.

विज्ञापन

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 10: ऋषभ शेट्टी की पौराणिक एक्शन ड्रामा, “कांतारा: चैप्टर 1” बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. 2 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. इस मूवी ने मात्र 9 दिनों में 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे यह साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई. ऋषभ की ओर से निर्देशित, यह फिल्म 2022 की हिट पौराणिक ड्रामा, “कांतारा” का प्रीक्वल है. आइये एक नजर डालते हैं इसके 10वें दिन के कलेक्शन पर

कांतारा चैप्टर 1 ने 10वें दिन कमाए इतने करोड़

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक कांतारा चैप्टर 1 ने 10वें दिन यानी शनिवार को 3 बजे तक बंपर कमाई की है. वीकेंड में मूवी को देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है. इसलिए अभी भी इसने 9.29 करोड़ की कमाई कर ली है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 369.04 करोड़ हो गया.

यहां देखें डे वाइज कलेक्शन

  • Day 1 – 61.85 करोड़
  • Day 2 – 45.40 करोड़
  • Day 3 – 55 करोड़
  • Day 4 – 61.50 करोड़
  • Day 5 – 31.25 करोड़
  • Day 6 – 16.67 करोड़
  • Day 7 – 25.25 करोड़
  • Day 8 – 20.50 करोड़
  • Day 9 – 22 करोड़
  • Day 10- 9.29 करोड़

Total Collection- 369.04 करोड़

क्या है कांतारा चैप्टर 1 की कहानी

ऋषभ शेट्टी की ओर से अभिनीत, निर्देशित और लिखित, “कांतारा चैप्टर 1” कर्नाटक के कदंब काल की कहानी है. भारतीय इतिहास में स्वर्ण युग माने जाने वाले इस काल में कदंब प्रमुख राजा थे, जिन्होंने इस क्षेत्र की वास्तुकला और संस्कृति को प्रभावित किया. यह फिल्म बर्मे (ऋषभ शेट्टी) नामक एक आदिवासी व्यक्ति की कहानी है, जो अपने लोगों की आजादी के लिए राजकुमार कुलशेखर (गुलशन देवैया) के खिलाफ विद्रोह करता है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गीतांजलि का 5 महीने में शो छोड़ने पर छलका दर्द, बोली- मौत वाले सीक्वेंस के दौरान दुख हुआ

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola