Kantara Chapter 1: 'जवान' के निर्देशक एटली ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ऋषभ शेट्टी को नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए
Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Oct 2025 7:47 AM
एटली ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की तारीफ की, फोटो- इंस्टाग्राम
Kantara Chapter 1: 'जवान' के निर्देशक एटली ने कांतारा चैप्टर 1 जमकर तारीफ की. ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म को लेकर उन्होंने कहा, फिल्म देखने के बाद मैं कह सकता हूं कि वह सभी फिल्म निर्माताओं के लिए एक अद्भुत प्रेरणा हैं.
Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. इसके अलावा फिल्म को साउथ और बॉलीवुड से खूब सारा प्यार मिल रहा है. मूवी की तारीफ अब तक कई बड़े सितारे कर चुके हैं. फिल्म ने तेजी से कमाई करते हुए भारत में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. जबकि अभी तक दुनियाभर में इसने 475.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. अब ‘जवान’ के निर्देशक एटली कांतारा चैप्टर 1 के फैन बन गए. उन्होंने एक्टर और मूवी की तारीफ दिल खोलकर की.
कांतारा चैप्टर 1 की एटली ने तारीफ की
फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. निर्देशक एटली ने इंडिया टुडे डिजिटल के साथ बातचीत में ऋषभ शेट्टी की फिल्म को लेकर कहा, मैंने फिल्म को सिनेमाघरों में देखा. देखने के बाद मैंने ऋषभ को फोन किया, जो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है और मैं उसका बहुत सम्मान करता हूं. फिल्म देखने के बाद मैं कह सकता हूं कि वह सभी फिल्म निर्माताओं के लिए एक अद्भुत प्रेरणा हैं. उन्होंने जो किया है वह मानवीय रूप से पॉसिबल नहीं है. एक डायरेक्टर के रूप में, मैं इतना कह सकता हूं कि ऐसी फिल्म बनाना मुश्किल है. लेकिन वह इसमें एक्टर भी हैं- हीरो और यह केवल एक किरदार निभाने जैसा नहीं है. इसे उभारने के लिए आपके भीतर एक रिदम आवश्यकता होती है.”
एटली ने ऋषभ शेट्टी को लेकर कहा- उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए
ऋषभ शेट्टी की काम की तारीफ करते हुए एटली ने कहा, “वह एक महान प्रेरणा हैं. सलाम. मैं चाहता हूं कि वह नेशनल अवॉर्ड जीते. उन्होंने फिल्म में जो कुछ भी किया है वह अविश्वसनीय है. मैं उनसे प्यार करता हूं.”
कांतारा चैप्टर 1 की कमाई
- Day 1 – 61.85 करोड़
- Day 2 – 45.40 करोड़
- Day 3 – 55 करोड़
- Day 4 – 61.50 करोड़
- Day 5 – 31.25 करोड़
- Day 6 – 16.67 करोड़
- Day 7 – 25.25 करोड़
- Day 8 – 20.50 करोड़
- Day 9 – 22 करोड़
कुल कमाई- 359.40 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: राम गोपाल वर्मा की तारीफ पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं एक बच्चा हूं फिल्म इंडस्ट्री में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










