Kangua Sequel: बॉबी देओल की मच अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘कांगुवा’ के रिलीज से पहले सीक्वल हुआ कंफर्म

Kanguva Sequel: साउथ सुपरस्टार सूर्य स्टारर कंगुवा 10 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली है. इसी बीच फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है. दरअसल, कंगुवा के दूसरे भाग के आने की कंफरकेशन हो गई है.
Kanguva Sequel: संदीप रेड्डी वांगा की निर्देशित फिल्म एनिमल का क्रेज अब तक फैंस के दिल से उतर चुका है, लेकिन फिल्म के जिस एक्टर का क्रेज अब तक फैंस के सर चढ़ा हुआ है, वह है बॉबी देओल. बॉबी देओल का किरदार एनिमल में फैंस को इतना पसंद आया था कि वह एक बार फिर एक्टर को एक्शन और खूंखार अवतार में देखने की डिमांड कर रहे थे. अब फैंस की मांग को बॉबी पाजी टालते कैसे, इसलिए वह जल्द ही साउथ की एक ऐसी फिल्म से डेब्यू करने का रहे हैं, जिसे देखकर आपको एनिमल से ज्यादा मजा आयेगा. भरपूर एक्शन और थ्रिल के साथ सिनेमाघरों में जल्द बॉबी देओल की फिल्म कांगुवा दस्तक देने वाली है. इस फिल्म में वह एक बार फिर विलेन का किरदार निभायेंगे. वहीं फिल्म में उनके अपोजिट साउथ सुपरस्टार सूर्या हैं.
कब रिलीज होगी कंगुवा?
कंगुवा 10 अक्टूबर को थिएटर्स में धमाकेदार एंट्री लेने के लिए तैयार है. इसकी पुष्टि खुद सूर्या ने एक इवेंट के दौरान की थी. कंगुवा का टीस कुछ महीने पहले रिलीज हुआ था. जिसमें हमें बॉबी देओल का खतरनाक अवतार देखने को मिला था. टीजर में वह लंबे बाल, एक नकली आंख और हड्डियों के माले के साथ खून से लटपट नजर आ रहे थे. इनकी चारों तरफ एक आदिवासी समुदाय की महिलाएं थीं जो इनके शरीर पर खून लगा रही थीं. बॉबी देओल के इस अलग लुक ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए. टीजर देखने के बाद वह फिल्म के रिलीज होने का इंतजार ही नहीं कर पा रहे हैं. सिर्फ साउथ इंडिया में ही नहीं बल्कि नॉर्थ में इस फिल्म का अलग क्रेज देखने को मिल रहा है. इसी बीच मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट यानी सीक्वल की भी पुष्टि कर दी है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
कंगुवा का दूसरा पार्ट हुआ कंफर्म
सूर्या स्टारर ‘कंगुवा’ इस साल (2024) की सबसे बड़ी साउथ फिल्मों में से एक हैं. इस मच अवेटेड फिल्म में सूर्या डबल रोल करने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन सिरुथाई शिवा कर रहे हैं. साथ ही यूवी क्रिएशन्स की मदद से स्टूडियो ग्रीन फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में स्टूडियो ग्रीन के फाउंडर K.E. Gnanavel ने इस बात का खुलासा किया कि, ‘कंगुवा’ दो पार्ट वाली फिल्म है. इसके पहले पार्ट के साथ ही फिल्म के सीक्वल की कहानी भी लिखी जा चुकी है.
कांगूवा का स्टार कास्ट
इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि, ‘कंगुवा’ की शूटिंग पूरी करने में 185 दिन लगे हैं. वहीं, इसका दूसरा पार्ट साल 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में शुरू होगा. इसके सीक्वल को साल 2027 जनवरी या गर्मियों में रिलीज करने की प्लानिंग भी की जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि, “पहले पार्ट को लेकर लोगों के बीच काफी बज बना हुआ है. ऐसे में अगर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो लोग इसके दूसरे हिस्से की भी डिमांड करेंगे.” इस अपकमिंग फिल्म में सूर्या और बॉबी देओल के अलावा दिशा पाटनी भी नजर आएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










