Kanguva Vs Jigra: गदर मचाएंगी ये 2 फिल्में, एक में आलिया भट्ट का दिखेगा स्वैग, दूसरे में बॉबी देओल खलनायक बन फैलाएंगे दहशत

फिल्म ‘कंगुवा’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है. वहीं, ‘कंगुवा’ की बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट की जिगरा से होगी.

Kanguva Vs Jigra: सूर्या की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कंगुवा’ एक लंबे समय से बन रही है. अब फाइनली इसकी रिलीज डेट आ गई है. ‘कंगुवा’ में दर्शकों को हाई-ऑक्टेन एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा. सिरुथाई शिवा द्वारा निर्देशित मूवी दो अलग-अलग युगों – पूर्व-ऐतिहासिक और वर्तमान युग – की कहानी दिखाती है. मेकर्स ने यह सुनिश्चित किया है कि इन दो समय सीमाओं की कहानी और सीन का तालमेल सही तरीके से हो. वहीं. जिस दिन ‘कंगुवा’ रिलीज हो रही है, उसी दिन आलिया भट्ट की मूवी जिगरा भी रिलीज हो रही है.

‘कंगुवा’ 10 अक्टूबर को होगी रिलीज

फिल्म ‘कंगुवा’ का एक पोस्टर सूर्या ने अपने एक्स पर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “प्रिय सभी…यह 10 अक्टूबर 2024 को आ रहा है.” फिल्म में बॉबी देओल और सूर्या के किरदारों के बीच की भीषण लड़ाई को दिखाया गया है. फिल्म में बॉबी का लुक सूर्या के योद्धा के रूप से बिल्कुल अलग है. इसका टीजर जब से रिलीज हुआ है, तब से ही इसने दर्शकों का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दिया है. बॉबी का खूंखार और विलेन वाला लुक देख फैंस इम्प्रेस हो गए थे. कहा जा रहा है कि फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है

Also Read: विदेश में देसी लुक में आलिया भट्ट ने होस्ट किया Hope Gala, रेड स्टाइलिश ड्रेस में भी छा गई एक्ट्रेस, देखें VIDEO

Also Read:Rajamouli से नाराज हुई आलिया भट्ट? एक्ट्रेस ने RRR से जुड़े पोस्ट किए डिलीट, ये है वजह

आलिया भट्ट की जिगरा से होगी ‘कंगुवा’ की टक्कर

वहीं, आलिया भट्ट, वेदांग रैना स्टारर फिल्म जिगरा 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों का क्लैश होना निश्चित है. यह साल की सबसे बहुप्रतीक्षित बॉक्स ऑफिस टक्करों में से एक होगी. वासन बाला ने फिल्म का निर्देशन किया है. आलिया और वेदांग मूवी में भाई-बहन का किरदार प्ले कर रहे हैं. न्यूज 18 से बात करते हुए आलिया ने कहा था, “वेदांग बेहतरीन हैं. वह फिल्म में मेरे भाई का किरदार निभा रहे हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >