Jolly LLB 3 Box Office Records: 'जॉली एलएलबी 3' का जलवा, एक-एक कर टूट रहे अरशद की मूवीज के रिकॉर्ड्स, अब नजर अजय देवगन की फिल्मों पर
Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Sep 2025 1:58 PM
'जॉली एलएलबी 3' का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम
Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने पांच दिन में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. जबकि दुनियाभर में भी मूवी अच्छा कलेक्शन कर रही है. चलिए आपको बताते हैं कि अरशद की किन फिल्मों का रिकॉर्ड टूटा है.
Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का जलवा अभी बॉक्स ऑफिस पर देखने मिल रहा है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छा प्रदर्शन किया. उसके बाद वीकेंड पर भी मूवी ने अपना जादू चलाया. अक्षय की ये चौथी फिल्म है जो इस साल 2025 में रिलीज हुई है. दर्शकों को दो-दो जॉली फिल्म में देखने में मजा आ रहा है. अब तक मूवी ने पांच दिन में 59.29 करोड़ रुपये कमा लिए. अरशद की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में ये मूवी चौथे नंबर पर आ गई है और अब सिर्फ उनकी तीन मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ना बचा हुआ है.
अरशद वारसी के इन फिल्मों पर है ‘जॉली एलएलबी 3’ की नजर
अरशद वारसी के लिए ‘जॉली एलएलबी 3’ स्पेशल फिल्म बन गई है. उनकी टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट इस प्रकार है-
- गोलमाल अगेन- 205.69 करोड़
- टोटल धमाल-155.67 करोड़
- गोलमाल 3-106.64 करोड़
- डबल धमाल – 44.1 करोड़
- पागलपंती- 41.2 करोड़
- धमाल- 33.06 करोड़
- जॉली एलएलबी -32.43 करोड़
- इश्किया – 28.32 करोड़
- डेढ़ इश्किया- 27.24 करोड़
- फालतू- 25.3 करोड़
इसमें से ‘जॉली एलएलबी 3’ ने डबल धमाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और टॉप 10 की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गई है. फिलाहल गोलमाल 3, टोटल धमाल और गोलमाल अगेन का रिकॉर्ड नहीं टूटा है और इसके लिए जॉली एलएलबी 3 को काफी मेहनत करनी होगी.
‘जॉली एलएलबी 3’ का कलेक्शन
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 5वें दिन 0.29 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 59.29 करोड़ हो चुका है. फिल्म 60 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी. फिल्म ने पहले दिन 12.5 करोड़, सेकेंड डे 20 करोड़, थर्ड डे 21 करोड़ और चौथे दिन 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










