Jolly LLB 3 Box Office Record: जॉली एलएलबी 3 की रफ्तार थमी, फिर भी अक्षय की इस फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, अब चुनौती शाहरुख-आमिर की फिल्मों से

Updated:
विज्ञापन
Jolly LLB 3 Box Office Record

जॉली एलएलबी 3, फोटो- इंस्टाग्राम

Jolly LLB 3 Box Office Collection: जॉली एलएलबी 3 अब बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है, फिर भी इसने अब अक्षय कुमार की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. फिल्म की नजर अब आमिर खान की गजनी और शाहरुख खान की रा वन पर है.

विज्ञापन

Jolly LLB 3 Box Office Record: जॉली एलएलबी 3 की अब कमाई थमती दिख रही है. सुभाष कपूर की ओर से निर्देशित फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया. फिल्म में अरशद वारसी और अक्षय कुमार दमदार अंदाज में दिखे. फिलहाल मूवी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है और इसकी कमाई लाखों में आ गई है. फिर भी फिल्म ने खिलाड़ी कुमार की एक मूवी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब इसकी नजर आमिर खान की गजनी पर है.

जॉली एलएलबी 3 ने किया फिल्म हॉलिडे: अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी का रिकॉर्ड चकनाचूर

विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म हॉलिडे: अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी का रिकॉर्ड जॉली एलएलबी 3 ने तोड़ दिया. Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट की मानें तो, जॉली एलएलबी 3 ने 25वें दिन 0.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी टोटल कमाई भारत में 113.2 करोड़ हो गई है. हॉलिडे का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 112.45 -112.6 करोड़ रुपये था. अब इसकी नजर आमिर खान की गजनी पर है, जिसने इंडिया में 114 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके साथ ही शाहरुख खान की रा-वन भी इसका टारगेट है, जिसने भारत में 114-118 करोड़ कमाए थे.

जॉली एलएलबी 3 की अब तक की कमाई

  • Jolly LLB 3 Day 1- 12.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 2- 20 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 3- 21 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 5- 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 6- 4.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 7- 4 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 8- 3.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 9- 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 10- 6.25 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 11- 3 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 12- 3.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 13- 4 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 14- 2 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 15- 1.15 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 16- 1.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 17- 2.2 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 18- 0.6 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 19- 0.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 20- 0.45 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 21- 0.45 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 22- 0.50 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 23- 1 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 24- 1.15 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 25- 0.25 करोड़ रुपये (Early Reports)

नेट कलेक्शन- 113.2 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– Kantara Chapter 1 में विनाशकारी राजा का किरदार निभाने पर गुलशन देवैया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह एक ऐतिहासिक काल पर आधारित है

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola