Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2: अक्षय-अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का दूसरे दिन का कलेक्शन आया सामने, जानें पास हुई या फेल

‘जॉली एलएलबी 3’का दूसरे दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2: सुभाष कपूर की ओर से लिखित और निर्देशित फिल्म जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी फिल्म में दिखे हैं और उन्हें साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं. चलिए आपको दूसरे दिन का कलेक्शन बताते हैं.
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2: कोर्टरूम ड्रामा फिल्म जॉली एलएलबी अपने तीसरे भाग के साथ सिनेमाघरों में लौट चुकी है. फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी प्रतिद्वंदी वकील के किरदार में दिखे हैं. पहले पार्ट की कहानी हिट-एंड-रन केस पर था और दूसरे पार्ट की स्टोरी फर्जी एनकाउंटर पर था. हालांकि तीसरे पार्ट की कहानी किसानों की आत्महत्या और जमीन अधिग्रहण पर है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली. दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है.
जॉली एलएलबी 3 ने दूसरे दिन कितनी कमाई की
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की नई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म जॉली एलएलबी 3 की तारीफ सोशल मीडिया पर हो रही है. दर्शक फिल्म की कहानी की सराहना कर रहे हैं. सुभाष कपूर की ओर से लिखित और निर्देशित फिल्म की टक्र बॉक्स ऑफिस पर अनुराग कश्यप की निशानची से हुई. sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 0.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद टोटल कमाई मूवी ने 12.6 करोड़ रुपये की कर ली. हालांकि ये सुबह के आंकड़े है और शाम तक ये अपडेट होगा. जॉली एलएलबी 2 साल 2017 में रिलीज हुई थी और इसने ओपनिंग डे पर 13 करोड़ रुपये की कमाई की. तीसरा पार्ट जॉली एलएलबी 2 का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल नहीं हो पाई. जबकि पहले पार्ट ने 3.05 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.
फिल्म की स्टारकास्ट
जॉली एलएलबी 3 में हुमा कुरैशी, अमृता राव, गजराज राव, सीमा बिस्वास और सौरभ शुक्ला भी हैं. इस पार्ट में पहली बार दोनों जॉली-अक्षय कुमार और अरशद वारसी जो पहली और दूसरी फिल्म में नजर आए थे एक साथ स्क्रीन पर दिखे. दोनों को साथ में बड़े स्क्रीन पर देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये है.
यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Records: पहले दिन ही हिट हुई ‘जॉली एलएलबी 3’, ओपनिंग डे पर इन 31 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










