जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' के नए पोस्टर ने किया रिलीज डेट अनवील, कैप्शन में लिखा- 'इस उलझ को सुलझाओ'

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 10 Jul 2024 6:17 PM

विज्ञापन

Jahnvi Kapoor Film Ulajh: जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'उलझ' का नया पोस्टर आउट हुआ है, जिसमें फिल्म का रीलीज डेट अनवील किया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

विज्ञापन

Jahnvi Kapoor Film Ulajh: मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव के साथ केमिस्ट्री बनाने के बाद जाह्नवी कपूर अब डिप्लोमैट का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. दरअसल, जल्द ही जाह्नवी कपूर कई गुत्थी सुलझाने के लिए फिल्म ‘उलझ’ के साथ सिनेमाघरों में एंट्री लेने वाली हैं. कुछ महीने पहले इस फिल्म का टीजर आउट हुआ था, जिसे देखकर फैंस ने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की थी. ऐसे में अब फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया गया है. जिसमें फिल्म के रीलीज डेट को अनवील किया गया है. तो आइए जानते हैं कब आ रही है उलझ.

जाह्नवी कपूर उलझ टीजर

जाह्नवी कपूर की ‘उलझ’ के साथ अजय देवगन की ‘औरों में कहां दम था’ करेगी क्लैश

जाह्नवी कपूर स्टारर ‘उलझ’ 10 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसका निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है और प्रोड्यूस विनीत जैन ने किया है. जाह्नवी कपूर की उलझ के साथ एक और फिल्म उस दिन रिलीज होगी. दरअसल, उलझ के साथ अजय देवगन की ‘औरों में कहां दम था’ रिलीज होने वाली है. उलझ फिल्म में जाह्नवी कपूर आईएफएस सुहाना के किरदार में नजर आएंगी. जाह्नवी कपूर की यही बात फैंस को बहुत पसंद आती है कि जिस तरह वह अपने हर फिल्म के लिए अपने रोल के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं.

Also Read अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की सगाई में जान्हवी और शिखर की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल!

पोस्टर में जाह्नवी कपूर के लुक की फैंस ने की जमकर तारीफ

उलझ में भी वह काफी अलग रोल में नजर आएंगी. पोस्टर में वह एक बॉस लेडी के अवतार के एक फाइल पकड़े नजर आ रही हैं, जिसमें कॉन्फिडेंशियल लिखा हुआ है. उनका यह सीरियस और इंटेंस लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. इसके अलावा उन्होंने एक फोटो और अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह काफी हैरान परेशान नजर आ रही हैं और उनके साथ गुलशन देवैया, रोशन मेथ्यू, राजेश तैलंग और मेयांग चांग भी नजर आ रहे हैं. वहीं, पोस्टर के नीचे कैप्शन लिखा हुआ है कि- हर चेहरा एक कहानी कहता है, और हर कहानी एक जाल है.

Also Read The Conjuring 4 की रिलीज डेट अनाउंस, प्रेत आत्मा की डरावनी आवाज भगवान का नाम लेने पर कर देगी मजबूर

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola