Jaat: सनी देओल ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यकीन नहीं होता कि ये सब हकीकत है…

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Apr 2025 8:15 AM

विज्ञापन

Jaat TV Premiere Date

Jaat: सनी देओल की जाट ने भले ही ओपनिंग डे पर डबल डिजिट से शुरुआत नहीं की, लेकिन फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर क्रेज देखा जा सकता है. फिल्म को लेकर फैंस में काफी दीवानगी देखी जा रही है. अब दर्शकों से मिल रहे प्यार को लेकर सनी ने अपने दिल की बात कही है.

विज्ञापन

Jaat: वापसी हो तो सनी देओल जैसी. 90 के दशक में अपने दमदार एक्शन से खलनायकों की छुट्टी करने वाले सनी देओल को एक बार फिर उसी जबरदस्त अंदाज में पर्दे पर देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं. 10 अप्रैल को रिलीज हुई जाट में अपने ‘ढाई किलो के हाथ’ का कमाल दिखाकर सनी देओल ने फिर से दर्शकों को इम्प्रेस कर दिया है. जाट सनी देओल की पहली पैन इंडिया फिल्म है, जिसे पुष्पा 2 के मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है. ओपनिंग डे पर मूवी ने 9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. साथ ही पहले दिन मूवी ने 10 फिल्मों के ओपनिंग डे के क्लेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस बीच फिल्म को मिल रहे प्यार और सपोर्ट को देखकर एक्टर काफी खुश है.

सनी देओल ने जाट को मिल रहे प्यार को लेकर कही ये बात

सनी देओल ने लोगों से मिल रहे प्यार को देखते हुए अपने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, आप सभी का जाट पर बरसाया गया प्यार देखकर मैं भावुक हो गया हूं. जब मैं परिवारों को, महिलाओं के ग्रुप्स को, पूरी की पूरी गाड़ियों की कतार को और यहां तक कि ट्रैक्टरों को भी थिएटर की तरफ जाते देखता हूं तो यकीन नहीं होता कि ये सब हकीकत है. सिनेमाघरों में जो जोश, तालियां और प्यार मिल रहा है, वह बिल्कुल वैसा ही है जैसा मैंने सपने में सोचा था.

इन फिल्मों को जाट ने चटाई धूल

फिल्म का नाम पहले दिन की कमाई
फतेह2.5 करोड़
द डिप्लोमेट4 करोड़
देवा5.25 करोड़
इमरजेंसी2.25 करोड़
बैडएस रविकुमार3 करोड़
लवयापा1.25 करोड़
पिंटू की पप्पी20 लाख
मेरे हसबैंड की बीवी2 करोड़
आजाद1.5 करोड़
क्रेजी90 लाख

यहां पढ़ें- Box Office Report: 13वें दिन सिकंदर हिट हुई या फ्लॉप, सलमान खान की फिल्म ने अबतक कितने करोड़ का किया कलेक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola