Jaat में सनी देओल संग काम करने पर मुरली शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं उनका फैन हूं और…

Updated:
विज्ञापन
murali sharma working with sunny deol in Jaat

murali sharma working with sunny deol in Jaat

Jaat: फिल्म ‘जाट’ का गाना टच किया इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस सॉन्ग में उर्वशी रौतेला बेहद स्टाइलिश अंदाज में दिखी है. सनी देओल स्टारर फिल्म में अब एक और एक्टर की एंट्री हो गई है, जो कैमियो रोल में दिखेंगे. फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन

Jaat: सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ के रिलीज होने में कुछ दिन ही बचे हुए है. फिल्म 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. निर्देशक गोपिचंद मालिननी के मूवी का गाना ‘टच किया’ रिलीज हो चुका है, जिसमें उर्वशी रौतेला नजर आई है. फिल्म का ये गाना काफी धमाकेदार है और इसमें उर्वशी बेहद ग्लैमरस दिखी है. फिल्म में सनी के साथ-साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह भी नजर आएंगे. फिल्म में रणदीप का लुक बेहद खतरनाक है. अब फिल्म में एक्टर मुरली शर्मा की एंट्री होने वाली है.

फिल्म जाट में मुरली शर्मा का होगा कैमियो रोल

मुरली शर्मा ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में काम किया है. अब वह सनी देओल के साथ फिल्म जाट में काम करने जा रहे हैं. एक्टर के साथ काम करने को लेकर उन्होंने कहा, ”मैं सनी देओल का बड़ा फैन हूं. डायरेक्टर गोपिचंद मालिननी मेरे छोटे भाई जैसे हैं. उन्होंने मुझसे कहा कि आपको एक कैमियो रोल करना होगा मेरे लिए. मैंने उनके कुछ नहीं पूछा. मैं सिर्फ हैदराबाद गया सुबह में और उसी रात वापस आ गया. मुझे ऐसा हमेशा लगता है कि आपको वह काम करना चाहिए जिससे आपको खुशी मिले.”

जाट के साथ भैयाजी सुपरहिट होगी सिनेमाघरों में रिलीज

10 अप्रैल को जाट के साथ सनी देओल की एक और मूवी भैयाजी सुपरहिट दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म भैयाजी सुपरहिट साल 2018 में रिलीज हुई थी.एक्टर की नयी और पुरानी दोनों फिल्में एक ही दिन सिनेमाघरों में आ रही है. फिल्म में एक्टर ने डबल रोल निभाया था और इसमें प्रीति जिंटा, अरशद वारसी, अमीषा पटेल, श्रेयस तलपड़े, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा भी हैं.

यह भी पढ़ें-  Raid 2 Update: स्त्री 2′ की इस एक्ट्रेस की हुई अजय देवगन की ‘रेड 2’में एंट्री, यो यो हनी सिंह लगाएंगे जबरदस्त तड़का, डिटेल्स

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola