Jaat को मिल रहे दर्शकों के प्यार पर डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा-सिनेमा हॉल में लोगों को 'सॉरी बोल' चिल्लाते…

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Apr 2025 2:22 PM

विज्ञापन

Jaat Box Office Collection

Jaat: सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह स्टारर फिल्म जाट को दर्शकों का खूब सारा प्यार मिल रहा है और इसका असर बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर देखने को मिल रहा है. फिल्म को दर्शकों से मिल रहे प्यार और सपोर्ट को देखकर डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी पर बात की.

विज्ञापन

Jaat: सनी देओल की फिल्म जाट इस साल 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की फिल्म में सनी देओल के अपोजिट रणदीप हुड्डा नजर आए थे. फिल्म की कहानी में सनी के किरदार का नाम बलदेव प्रताप सिंह है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया. सिकंदर भी जाट को सिनेमाघरों से हटा नहीं पाई और इसका खुद का खेल खत्म हो गया. जाट को दर्शकों से मिल रहे रिस्पांस को देखकर सनी ने उन्हें शुक्रिया कहा है. इस बीच डायरेक्टर गोपीचंद ने फिल्म को मिल रहे रिस्पांस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

गोपीचंद मालिनेनी ने जाट को मिल रहे रिएक्शन पर किया रिएक्ट

सनी देओल, रणदीप हुड्डा, रेजिना कैसांद्रा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन स्टारर जाट जल्द ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी. फिल्म ने अबतक 75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस बीच बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए गोपीचंद मालिनेनी से पूछा गया कि क्या उन्होंने जाट को कैसा रिएक्शन मिल रहा है, ये देखने के लिए नार्थ के सिनेमाघरों में गए. इसपर डायरेक्टर ने कहा, मेरठ के एक सिनेमाघर में गया था. इसके अलावा रणदीप हुड्डा के इलाके, हरियाणा और फिर चंडीगढ़ भी गए. लोगों को फिल्म पसंद आ रही है. सिनेमा हॉल में लोगों को ‘सॉरी बोल’ चिल्लाते देखना बहुत अच्छा लगा. दर्शक फिल्म से बहुत अच्छी तरह से जुड़ गये. मुझे ये देखकर खुशी हुई कि पारिवारिक दर्शक ने भी फिल्म को काफी एंजॉय किया.

जाट की कहानी

जाट की कहानी ब्रिगेडियर बलदेव प्रताप सिंह की है, जिसे सब जाट के नाम से पुकारते हैं. वह ट्रेन से चेन्नई से अयोध्या जा रहा होता है, तभी रास्ते में चिराला के पास एक एक्सीडेंट होता है और ट्रेन रुक जाती है. खाना खाने के लिए वह नीचे उतराता है और तभी वह रणतुंगा से मिलता है. रणतुंगा उस गांव पर राज करता है और गांव वालों को काफी परेशान करता है. पुलिस भी उससे मिली हुई होती है.

यहां पढ़ें- Box Office Report: 21वें दिन ढलने लगा ‘सिकंदर’ का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर हिली नींव, जानिए टोटल कलेक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola