Jaat Box Office Collection Day 7: फ्लॉप होने की राह पर चल पड़ी सनी देओल की 'जाट', 7वें दिन औंधे मुंह गिरा कलेक्शन

Author : Sheetal Choubey Updated At : 17 Apr 2025 9:30 AM

विज्ञापन

Jaat Box Office Collection Day 71

Jaat Box Office Collection Day 7: सनी देओल और रणदीप हुडा की एक्शन और थ्रिल से भरपूर 'जाट' बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. 9.5 करोड़ रुपये से ओपनिंग की इस फिल्म को रिलीज हुए अब 7 दिन हो गए हैं. ऐसे में फिल्म ने सातवें दिन कितना कलेक्शन किया है, आइए बताते हैं.

विज्ञापन

Jaat Box Office Collection Day 7: सनी देओल स्टारर एक्शन ड्रामा ‘जाट’ का हाइप जितना सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. उससे कहीं ज्यादा कम बॉक्स ऑफिस पर दर्ज किया जा रहा है. 10 अप्रैल को रिलीज हुई गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित इस फिल्म की कमाई लगातार गिरते जा रही है, जसी देखकर मालूम पड़ता है कि फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाएगी. वहीं, उसी दिन रिलीज हुई अजित कुमार की साउथ फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है. ऐसे में आइए इसके सातवें दिन के कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

जाट का 7वें दिन का कलेक्शन

फिल्म जाट में सनी देओल के साथ रणदीप हुडा, सैयामी खेर, रेजिना कैसेंड्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज जैसी एक्टर्स प्रमुख भूमिकाओं में हैं. अब इसके कलेक्शन की बात करें तो 100 करोड़ रुपये के बजट पर बनी इस फिल्म ने पहले दिन 9.5 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी. इसके बाद फिल्म की कमाई में कभी गिरावट तो कभी इजाफा हुआ, जिसके बाद अब सातवें दिन के कलेक्शन भी जारी कर दिए गए हैं.

सैकनिल्क की शुरूआती डाटा के अनुसार, 7वें दिन जाट ने महज 3.81 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. हालांकि, यह फाइनल नहीं हैं. इन आंकड़ों में शाम तक बदलाव देखने को मिल सकता है. लेकिन अबतक की कमाई देखकर फिल्म के फ्लॉप होने की बात सच होते दिख रही है.

अबतक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Jaat Box Office Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 2- 7 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 4- 14 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 6- 5.75 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 7- 3.81 करोड़ रुपये

जाट की टोटल कलेक्शन- 53.50 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Box Office Report: जाट का 6वें दिन हुआ बंटाधार, इस साउथ फिल्म ने कमाई में छुड़ा डाले पसीने

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola