Box Office Report: जाट का 6वें दिन हुआ बंटाधार, इस साउथ फिल्म ने कमाई में छुड़ा डाले पसीने

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :16 Apr 2025 8:11 AM
विज्ञापन
Good Bad Ugly OTT Release

Good Bad Ugly OTT Release

Good Bad Ugly BO Collection Day 6: 10 अप्रैल को सनी देओल की 'जाट' संग सिनेमाघरों में आई साउथ फिल्म 'गुड बैड अग्ली' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. इसी के साथ फिल्म ने कई रिकार्ड्स भी अपने नाम कर लिए हैं. अब फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं और फिल्म ने छठे दिन पुष्पा जैसी कई फिल्मों के कलेक्शन को धूल चटा दिया है.

विज्ञापन

Good Bad Ugly BO Collection Day 6: ‘अजित कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. 10 अप्रैल को सनी देओल की ‘जाट’ के साथ आई इस फिल्म ने 5 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर ‘पुष्पा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों को मात दे दिया है. इसी के साथ यह साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म भी बन गई है. वहीं, जाट रेंगते-रेंगते पांचवें दिन 50 करोड़ तक ही पहुंच पाई है. इस बीच आइए ‘गुड बैड अग्ली’ के छठे दिन के कलेक्शन पर नजर दाल लेते हैं.

गुड बैड अग्ली का 6वें दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘गुड बैड अग्ली’ ने 29.25 करोड़ से ओपनिंग ली. वहीं, दूसरे दिन और तीसरे दिन फिल्म ने 14 करोड़ और 19.75 करोड़ रुपए का जबरदस्त कारोबार किया. जबकि, चौथे दिन फिल्म ने 22.3 करोड़ और पांचवें दिन 15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. अब छठे दिन के शुरूआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसके मुताबिक गुड बैड अगली ने रात 10 बजे तक 5.15 करोड़ रुपए का कारोबार किया है.

ब्लॉकबस्टर पुष्पा को पछाड़ा

‘गुड बैड अग्ली’ इसी के साथ अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ (106.45 करोड़) को धूल चटा चुकी है. इसके अलावा अजित कुमार की फिल्म ने कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है. इनमें आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (106. 71 करोड़), अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार’ (105.1 करोड़) और ‘एक विलेन’ (105.76 करोड़) जैसी कई फिल्में शामिल हैं.

2025 की सबसे ज्यादा कमाई वाली तमिल फिल्म

अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ ने बंपर कमाई कर ‘विदामुर्याची’ और ‘ड्रैगन’ जैसी इस साल की बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. और इसी के साथ यह साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है.

यह भी पढ़े: Kesari 2 First Review: अक्षय कुमार की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, टिकट लेने से पहले जानें कैसी है कोर्ट रूम ड्रामा

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola