Irrfan Khan Birth Anniversary: इरफान खान की जिंदगी का वो ख्वाब, जो कभी पर्दे पर नहीं आ सका

Irrfan Khan Birth Anniversary: इरफान खान की 58वीं बर्थ एनिवर्सरी पर जानिए उनके जीवन का वो सपना, जो कभी पूरा नहीं हो पाया. मुगल-ए-आजम के निर्देशक के. आसिफ पर फिल्म बनाने की थी ख्वाहिश.
Irrfan Khan Birth Anniversary: भारतीय सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में शुमार इरफान खान की आज, 7 जनवरी 2026 को 58वीं बर्थ एनिवर्सरी है. इरफान भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी शानदार अदाकारी और निभाए गए यादगार किरदार उन्हें हमेशा जिंदा रखते हैं. उन्होंने अपने करियर में ऐसे-ऐसे रोल किए, जिनकी मिसाल आज भी दी जाती है.
जब भी इंडस्ट्री के सबसे उम्दा और चुनिंदा कलाकारों की बात होती है, तो उसमें इरफान खान का नाम जरूर लिया जाता है. कम शब्दों में गहरी बात कह जाना और आंखों से अभिनय कर जाना उनकी सबसे बड़ी ताकत थी. ऐसे में बहुत कम लोग जानते होंगे कि इरफान खान का एक सपना भी था, जो अधूरा रह गया। आखिर वह सपना क्या था, आइए जानते हैं.
इरफान खान का वो सपना, जो रह गया अधूरा
बहुत कम लोग जानते हैं कि इरफान खान का एक ऐसा सपना भी था, जो कभी पूरा नहीं हो सका. यह किस्सा साल 2013 का है, जब उनकी फिल्में ‘किस्सा’ और ‘द लंचबॉक्स’ की स्पेशल स्क्रीनिंग लंदन फिल्म फेस्टिवल में हो रही थी.
इसी दौरान वहां राइटर वरुण ग्रोवर भी मौजूद थे. एक पार्टी के दौरान इरफान खान एक कोने में बैठे थे, तभी वरुण ग्रोवर उनसे मिलने पहुंचे. बातचीत के दौरान इरफान ने अचानक फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ का जिक्र छेड़ दिया.
के. आसिफ की भूमिका निभाने की थी ख्वाहिश
इरफान खान ने वरुण ग्रोवर से कहा था कि उनकी जिंदगी का एक बड़ा सपना है, मुगल-ए-आजम के निर्देशक के. आसिफ की जिंदगी पर एक फिल्म बने और वह उसमें के. आसिफ का किरदार निभाएं.
इरफान का मानना था कि के. आसिफ ने इतनी भव्य और कालजयी फिल्म आखिर क्यों और कैसे बनाई, इस पर बहुत कम रिसर्च हुई है. उन्होंने यह भी कहा था कि उस दौर से जुड़े बहुत ज्यादा रिकॉर्ड अब बचे नहीं हैं, इसलिए इस कहानी को पर्दे पर लाना बेहद जरूरी है.
रिसर्च की बात अधूरी रह गई
इरफान खान ने वरुण ग्रोवर से इस विषय पर रिसर्च करने और एक मजबूत कहानी तैयार करने को कहा था. वरुण ग्रोवर ने कुछ समय तक इस पर काम भी किया, लेकिन ज्यादा वक्त नहीं दे पाए. धीरे-धीरे दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए और यह सपना अधूरा ही रह गया.
इरफान खान का यह अधूरा सपना आज भी उनके चाहने वालों को भावुक कर देता है. उन्होंने भले ही दुनिया को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनकी सोच, उनकी कला और उनके सपने आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










