Indian Idol विनर पवनदीप राजन की सर्जरी के बाद भी हालत नाजुक, हादसे के तुरंत बाद कही ये बात

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 08 May 2025 1:33 PM

विज्ञापन

Pawandeep Rajan Latest Health Update

Indian Idol विजेता पवनदीप राजन की हेल्थ पर एक बड़ी अपडेट आई है, जिसके अनुसार उनकी कुल्हे और जांघ की हड्डी की सर्जरी हो गई है. हालांकि, इसके बाद भी उनकी हालत बहुत गंभीर है. इसी बीच हादसे के बाद आखिरी बार बोले गए उनके शब्द चर्चे में हैं.

विज्ञापन

Pawan Rajan Health Update: पॉपुलर रियलिटी शो इंडियन आइडल विनर और गायक पवनदीप राजन इस वक्त बहुत दर्द से गुजर रहे हैं. सिंगर का 5 मई की सुबह 3:40 बजे दर्दनाक कार एक्सीडेंट तड़के अहमदाबाद के पास हुआ. यह हादसा उनके ड्राइवर की आंख झपकने और फिर बिगड़े संतुलन की वजह से हुआ, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें और उनके ड्राइवर को नोएडा के फोर्टिस असपताल ले गई. जांच के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें ICU में शिफ्ट किया, जहां कई हिस्से फ्रैक्चर होने की वजह से उनकी सर्जरी हुई. अब खबर आ रही है कि सर्जरी के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है. हालांकि, वह खतरे से बाहर हैं, लेकिन अभी भी उनकी और सर्जरी होने वाली है. इस बीच उनका हादसे के बाद उन्होंने आखिरी बार क्या कहा था, यह सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, आइए आपको विस्तार में बताते हैं.

कैसी पवनदीप राजन की तबियत?

पवनदीप राजन की कुल्हे और जांघ की हड्डी की सर्जरी मंगलवार को हो चुकी है. इसके बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. वहीं, बुधवार को सिंगर की हालत स्थिर बनी रही, जिसके बाद वह सिर्फ कुछ ही देर तक होश में आए और परिजनों से बात किए. इसी दिन उत्तराखंड से विधायक उमेश शर्मा पवनदीप से मिलने अस्पताल पहुंचे. फिर उन्होंने डॉक्टरों से पवनदीप के हेल्थ की अपडेट की. ऐसा बताया जा रहा है कि सिंगर के कुल्हे की सर्जरी होने के बाद भी वह उठ नहीं पा रहे हैं. फिलहाल वह ऑर्थोपेडिक टीम की देखरेख में हैं.

इंडियन आइडल विजेता के आखिर शब्द क्या थे?

उत्तराखंड के चंपावत निवासी पवनदीप को जब एंबुलेंस अस्पताल लेने पहुंची तब खून से लतपत सिंगर ने एंबुलेंस चालक नितिन से कहा, “मेरे घर फोन कर दो… मेरे मम्मी-पापा को नहीं पता कि मेरे साथ क्या हुआ है.” पवनदीप की बात सुनकर एंबुलेंस चालक ने तुरंत अपना मोबाइल से सिंगर के परिवार से संपर्क कराया. फिर जैसे ही उनके मां-बाप ने फोन उठाया तो उन्होंने दर्द से करहाते हुए कांपती आवाज में कहा, ‘मैं ठीक हूं, थोड़ा सा एक्सीडेंट हो गया है… आप घबराना मत.’ इसके बाद उनके परिजन गजरौला पहुंचे, जहां पुलिस ने पवनदीप के माता-पिता को उनकी अंगूठी और चेन सौंप दी.

यह भी पढ़े: Pawandeep Rajan Net Worth: करोड़ों में है पवनदीप राजन की लाइफस्टाइल, जानिए एक गाने की फीस

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola