ePaper

Pawandeep Rajan Net Worth: करोड़ों में है पवनदीप राजन की लाइफस्टाइल, जानिए एक गाने की फीस

Updated at : 05 May 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
Pawandeep Rajan Net Worth

Pawandeep Rajan Net Worth

Pawandeep Rajan Net Worth: इंडियन आइडल 12 से मशहूर सिंगर पवनदीप राजन ने अपने अबतक के करियर में करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है. इस वक्त वह एक दर्दनाक कार एक्सीडेंट को लेकर सुर्खियों में हैं. ऐसे में आइए बताते हैं उनकी नेट वर्थ.

विज्ञापन

Pawandeep Rajan Health Update: इंडियन आइडल 12 विजेता और उत्तराखंड निवासी पवनदीप राजन का अमरोहा में भयानक एक्सीडेंट हो गया है. यह घटना उनके ड्राइवर के झपकी लेने से संतुलन बिगड़ने के बाद हुए सोमवार की सुबह 3:40 बजे अहमदाबाद के पास की बताई जा रही है. इस हादसे में उनके शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर आया है. इस वक्त वह सेक्टर-62 स्थित नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, जहां अस्पताल की ऑर्थोपेडिक टीम उनका इलाज कर रही है. सोशल मीडिया के जरिए फैंस भी उनकी सलामती की शुभकामनाएं दे रहे हैं. इस बीच आइए उनकी नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं.

पवनदीप राजन की नेट वर्थ

पवनदीप राजन ने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में बहुत खास जगह बनाई है. बचपन से ही उनका रुझान संगीत की और था. ऐसा इसलिए भी क्योंकि उनके माता-पिता, सुरेश और सरोज राजन, और बहन ज्योतिदीप राजन कुमाऊंनी एक मशहूर लोक संगीत कलाकार हैं. जब पवनदीप खुद ढाई साल के थे तब उन्होंने तबला वादन में अपनी प्रतिभा दिखाई और पुरस्कार जीता था. फिर उन्हें असल पहचान 2015 में ‘द वॉयस इंडिया’ की जीत ने दिलाई. संपत्ति की बात करें तो पवनदीप की कुल संपत्ति लगभग 7 करोड़ (1 मिलियन से 2 मिलियन डॉलर) के बीच है. इसमें उनके संगीत करियर, लाइव शोज, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और अन्य आय शामिल हैं.

पवनदीप की लग्जरी लाइफस्टाइल

पवनदीप के पास महिंद्रा XUV 500 जैसी लग्जरी गाड़ी है और उन्होंने मुंबई में एक लग्जरी फ्लैट भी खरीदा है. इसके अलावा, उन्हें इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी के साथ 25 लाख की नगद राशि और एक लग्जरी कार भी पुरस्कार स्वरूप मिली थी. उन्होंने अबतक भारत के 14 राज्यों और दुनिया के 13 देशों में लगभग 1200 लाइव शोज किए हैं, जिसके लिए उन्हें अच्छी खासी रकम मिली है.

यह भी पढ़े: Indian Idol 12 के विनर पवनदीप राजन का दर्दनाक एक्सीडेंट, सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola