Ikkis Box Office Collection Day 6: हिट या फुस्स हुई धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म? छठे दिन की कमाई ने खोले पत्ते

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 06 Jan 2026 4:08 PM

विज्ञापन

इक्कीस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6, फोटो- इंस्टाग्राम

Ikkis Box Office Collection Day 6: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन प्रदर्शन कमजोर रहा. जानिए डे 6 कलेक्शन, टोटल कमाई, वर्ल्डवाइड बिजनेस और हिट या फ्लॉप का पूरा अपडेट.

विज्ञापन

Ikkis Box Office Collection Day 6: श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी पीरियड वॉर ड्रामा फिल्म ‘इक्कीस’ साल 2026 की पहली बड़ी रिलीज मानी जा रही थी. यह फिल्म दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म भी है, जिसको लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया था. फिल्म में अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत और दिवंगत धर्मेंद्र अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

हालांकि, क्रिटिक्स और दर्शकों से फिल्म को इमोशनल और संवेदनशील कहानी के लिए सराहना मिल रही है, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. ऐसे में आइए अब छठे दिन की कमाई बताते हैं.

छठे दिन ‘इक्कीस’ की बॉक्स ऑफिस कमाई

सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, छठे दिन दोपहर 4 बजे तक फिल्म ने भारत में सिर्फ 0.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हर गुजरते दिन के साथ फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. नाइट शोज के बाद ही फाइनल आंकड़े सामने आएंगे, लेकिन फिलहाल ट्रेंड कमजोर ही नजर आ रहा है.

अब तक भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 21.9 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.

इक्कीस डे वाइज कलेक्शन रिपोर्ट

DayIndia Net Collection
Day 1 (Thursday)₹7.00 करोड़
Day 2 (Friday)₹3.50 करोड़
Day 3 (Saturday)₹4.65 करोड़
Day 4 (Sunday)₹5.00 करोड़
Day 5 (Monday)₹1.35 करोड़
Day 6 (Tuesday)₹0.40 करोड़ (Early)
Total₹21.9 करोड़

वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी रहा सुस्त

अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो यहां भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इक्कीस’ ने अब तक दुनियाभर में सिर्फ 27.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जो इसके बज और स्टारकास्ट को देखते हुए कम माना जा रहा है.

क्या ‘इक्कीस’ हिट या फ्लॉप?

फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, जिसमें अगस्त्य नंदा ने परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाई है. अरुण खेत्रपाल भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता थे और उनकी वीरता को बड़े पर्दे पर बेहद संवेदनशील ढंग से दिखाया गया है.

हालांकि कंटेंट मजबूत है, लेकिन कमजोर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के चलते फिल्म का हिट होना मुश्किल नजर आ रहा है. आने वाले दिनों में फिल्म की किस्मत पूरी तरह साफ हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- Ikkis: नाती अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म पर अमिताभ बच्चन ने जताया गर्व, इंस्टाग्राम पोस्ट से बढ़ाया हौसला, लिखा- बहुत बढ़िया

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola